19 Apr 2024, 07:23:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 25 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2020 12:10AM | Updated Date: Nov 25 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल
पिछले कुछ समय से आप जिस असंतुष्टि के दौर से गुजर रहे हैं,अंतत अब उससे बाहर आ पायेंगे। आपको खुद ही पता चल जाएगा कि आपने जीवन में अपना उत्कृष्ट प्राप्त कर लिया है और अब अपने सपने पूरे करने के लिए भी कोशिश कर सकते हैं। आप यह भी समझ पायेंगे कि अपने काम और अपनी सेहत दोनों को बेहतर बनाने के लिए कुछ बदलाव करने जरूरी हैं। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
अपने दिन की शुरुआत या अंत एक अच्छी धीमी सैर के साथ करें। इससे आपको राहत भी मिलेगी और सकारात्मकता भी। अपने किसी करीबी को साथ चलने को कहें। दिन में आप पर थकावट हावी हो सकती है। तनाव न लें,सही समय आने पर सब कुछ अपने आप ही ठीक हो जाएगा। कफीन वाले पेय पदार्थों की बजाय ताजा जूस पीयें। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
आप इस समय अपनी ख़ुशी शारीरिक संबंधों में तलाश कर रहे हैं। कोई ख़ास और अन्तरंग आपके आसपास है और आप उसके आकर्षण से बच नही पा रहे हैं लेकिन सावधान रहें। जिन फलों को खाने की मनाही होती है उन्हें हजम करना आसन नही होता। यह तय कर लें कि आपके इस मजे और साहस भरे अनुभव के परिणाम के रूप में आपको बाद में कोई परेशानी न होने पाए। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
आज का दिन कार्यस्थल पर कुछ हद तक उबाऊ होगा , लेकिन आपको अपने जरुरी कार्य की अपेक्षा नहीं करनी है। अपनी कागजी कार्रवाई को पूरा करने और सभी सरकारी आवश्यकताओं को पूरा करने में सावधान रहें। आज आप एक छोटी लेकिन महत्वपूर्ण गलती अपनी लापरवाही के कारण कर सकते है , इसलिए अगर आपका मन बाहर जाने का कर रहा है , तो सबसे पहले अपने कार्यालय के लंबित कार्यो को खत्म करे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »