29 Mar 2024, 04:20:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 24 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 24 2020 12:10AM | Updated Date: Nov 24 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क दैनिक राशिफल
दिन शुरुआत में बहुत अच्छा,बाद में थोडा व्यस्त रह सकता है। घर पर कोई बीमार पड़ सकता है और आपको अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद उनकी देखभाल के लिए समय निकालना होगा। आपको सहकर्मियों या दोस्तों से खुशी मिलेगी और आप आने वाले समय में उनके साथ समय बिताने की योजनायें बना सकते हैं। 
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
शाम का समय आपके लिए चुनौतीभरा हो सकता है लेकिन आध्यात्मिक प्रकार की एक्सरसाइजेज जैसे योग ,ध्यान और ताई-ची आदि से आप अपनी अच्छी सेहत के रास्ते में आने वाली हर बाधा से पार पा सकते हैं। अगर कोई तकलीफ बढती दिखाई दे तो उसके प्रति लापरवाह न हों ,तुरंत डॉक्टर की मदद लें और उनसे कहें कि आपको कोई हलकी दवा दे दें। 
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
आज का दिन अपने परिवार के साथ बिताएं। आप परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम भी पूरा कर सकते हैं। अपने बच्चो को खिलाने या उनकी मनपसंद जगह पर पिकनिक के लिए ले जाएँ। अपने माता-पिता या बहन -भाइयों के साथ भी समय बिता सकते हैं। शाम को रोमांस और अन्तरंग मुलाकात के नाम कर दें। आप आज अपने पार्टनर की भावनाएं गहराई से टटोल सकते हैं। 
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
आज आपको अपने कार्य करने के लिए विशेष ध्यान देना होगा क्योकि आपके वरिष्ठ अधिकारी बारीकी से आपकी प्रगति को देखेंगे। वे आपके समर्पण भाव और मजबूत नेतृत्व के गुणों से प्रभावित होंगे। आज आपके थोड़े अधिक प्रयासों से आपके करियर को नई गति मिल सकती है क्योकि आपके वरिष्ठ अधिकारी आपके इन गुणों को ध्यान में रखेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »