29 Mar 2024, 15:47:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मिथुन' राशि के जातकों का 24 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 24 2020 12:10AM | Updated Date: Nov 24 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मिथुन दैनिक राशिफल
आज आप अनुभव करेंगे कि आप सामान्य से कुछ अधिक बोल रहे हैं। आप पिछले कुछ समय से चालाकी भरा व्यवहार कर रहे हैं लेकिन आज आप इससे खुद ही परेशानी अनुभव करेंगे। आज आप वह सच्चाई नही उगलना चाहते जो शायद कईयों को अच्छी नही लगेगी। आज के लिए किसी एकान्त कार्यकलाप की योजना बनाएं ,क्योंकि आज आप शायद दूसरों को अच्छा लगने वाला व्यवहार ना कर पायें। 
 
मिथुन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको अपने दिमाग को सख्ती से आदेश देकर यह सिखाना होगा कि आपको केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक चीजें ही खानी हैं और आपको हर रोज सुबह उठकर एक्सरसाइज जरुर करनी ही हैं। यकीन मानिए यह आपकी जिन्दगी का बहुत अच्छा अनुभव होगा। अगर जरुरत पड़े तो खुद से अकेले में पूछें –आप कैसे हैं ?इससे आपको खुद का ध्यान रखने में मदद मिलेगी। 
 
मिथुन प्यार और संबंध राशिफल
आप हमेशा से अपने प्रेम सम्भंधों में मधुर , कोमल और ख़ुशमिज़ाज रहे है और इसके कारण अतीत में आपका सफर बेहतरीन रहा है। बहरहाल, आज आपको एहसास होगा की जो आपके प्रेम सम्भंधों में हो रहा है , वह वास्तव में गंभीर है। यह स्थिति काफी भयानक प्रतीत होगी , लेकिन आपको ये समझना चाहिए की ये कदम उठाने की वजह से आपका जीवन समृद्ध होगा। आपको संतोष तभी मिलेगा जब आप पूरी तरह से इसमें डूब जाओगे , बजाय की सिर्फ ऊपरी तौर से इसका आंकलन करो। 
 
मिथुन कैरियर और धन राशिफल
आज आपको अपना कठोर और मजाकिया दृष्टिकोण को बदलने की जरूरत है, बेहतर होगा कि आप लोगों की भावनाओं से सम्बन्ध स्थापित करे और साथ ही साथ ये जानने की भी कोशिश करे कि वे क्या चाहते हैं और कौन सा रास्ता उन्होंने अपनाया है ! ध्यान देने योग्य बात ये है की आपको समझना होगा की चीज़े कैसे कार्य कर रही है बजाय की आप अपना तरीका अपने सहकर्मियों पर थोपे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »