17 Apr 2024, 02:17:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 20 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2020 12:14AM | Updated Date: Nov 20 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह दैनिक राशिफल
आज का दिन तारीफ और प्रशंसा से भरा रहेगा। आपके बेहतरीन कामों के लिए पुरस्कार भी मिल सकते हैं। आपकी सच के साथ बने रहने की खासियत से आप अपने से प्रतिस्पर्धा करने वाले कई लोगों के रोल-मॉडल बन पायेंगे। आज कोई फैसला कार्यान्वित करने से पहले एक बार फिर से सोच लें। 
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
स्वास्थ्य सम्बन्धी ऐसी समस्याएं जिन्हें आप काफी समय से नजरअंदाज करते आ रहे हैं ,अगर आज आपने उनके बारे में कोई कदम नही उठाया तो वे गंभीर रूप धारण कर सकती हैं। आपकी विशेष आवश्यकताओं को देखते हुए आपका खाना भी विशेष होना चाहिए। अपने स्वास्थ्य के लिए हानिकारक चीजें बिलकुल न खाएं। अगर आप किसी लम्बी बीमारी से जूझ रहें हैं और नियमों का पालन नही कर रहे तो अब सख्ती से नियमों का पालन करें। 
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
आज आपको थोडा खुलना पड़ेगा। अपने साथी के साथ रोमांस और छोटी छोटी खुशियाँ देने वाल वक्त बिताएं, आज के दिन गंभीर मुद्दों को उठाकर एक तरफ रख दें। वास्तव में आपका सम्बन्ध काफी प्रगाढ़ है। आपको इस समय का प्रयोग कुछ हलके फुलके और मनोरंजक कार्यकलापों के लिए करना चाहिए। ऐसा करते हुए भी एक दुसरे के साथ रहने का आनंद लें। 
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
हालाँकि , आप अच्छी तरह से अपने क्षेत्र में स्थापित हैं पर आज आप अपने काम में बैचैनी महसूस कर सकते हैं। किसी चीज़ को लेकर आप में असंतोष की भावना आज आपको परेशान कर सकती है हालांकि, अभी अपनी नौकरी छोड़ने का कदम बेवकूफी भरा होगा। ये क्षणिक भावनाए हैं जिससे आप गुमराह हो सकते है इसलिए आज किसी भी प्रमुख कैरियर निर्णय लेने से बचें। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »