29 Mar 2024, 07:22:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृश्चिक' राशि के जातकों का 20 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2020 12:13AM | Updated Date: Nov 20 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज दुविधा और उलझन की स्थिति बनी रहेगी। लेकिन यह बस उपरी आवरण है ,जैसे ही स्थिति साफ़ होगी ,आप वास्तविकता को देख पाएंगे। शुरुआत में सब कुछ उलझा हुआ सा लगेगा ,लेकिन समय के साथ साथ सब ठीक होगा,अपना समय लें और चलते रहें। आपको सफलता मिलेगी। परिवर्तन तो जरुर होंगे लेकिन आपके भविष्य के लिए शुभ साबित होंगें। 
 
वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप काफी समय से वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं लेकिन आपकी सब नेक इच्छाएं शून्य हो जाती हैं क्योंकि आप बहुत सारी स्वादिष्ट चीजों के लालच में आ जाते हैं। आज वजन कम करने के लिए अपनी डाइट की योजना बनाने और व्यायाम का संकल्प लेने का अच्छा समय है। आप इस काम के लिए विशेषज्ञों की सलाह भी लेने वाले हैं और इस काम में आपका काफी पैसा भी खर्च होगा। 
 
वृश्चिक प्यार और संबंध राशिफल
आप अपनी लव लाइफ को बिना किसी बात के उलझा रहे हैं। इसका कारण यह है कि आप अपने सामने देखने और उसे स्वीकार करने से कतरा रहे हैं। आपको खुले दिमाग से स्थिति का बिलकुल स्पष्ट मूल्यांकन करने और उसी के अनुसार सही रास्ता चुनने की आवश्यकता है। आपको यह देखना होगा कि किस रास्ते पर चलकर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे और फिलहाल आप अपने अहम के बस में होकर किस रास्ते पर चल रहें हैं। 
 
वृश्चिक कैरियर और धन राशिफल
अपने हाल फिलहाल इसलिए धन खोया क्यों की आपने अविवेकपूर्ण तरीके से जल्दी पैसे देने वाली मृगतृष्णाओ वाली परियोजनाओं में पैसे लगाया। इस तरह की और परियोजनाओं आपके समक्ष आएगी लेकिन आपको अपने विवेक का इस्तेमाल करना है अन्यथा आप वित्तीय परेशानी में फँस सकते है। आपको अपने निवेश के निर्णय चरणबध्द तरीके से लेने है और विशेषज्ञों की राय के अनुसार आगे बढ़ना है पर आपकी आदत है की सिर्फ खाली प्रस्तितुकरण एवं चमकती हुई चीज़ की तरफ भाग पड़ते है जो की आपको छोड़नी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »