20 Apr 2024, 02:56:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 10 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2020 12:18AM | Updated Date: Nov 10 2020 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह दैनिक राशिफल
आज आपको यह अनुभव करने की जरुरत है कि अतीत से चिपके रहने से आपको कोई लाभ होने वाला नहीं है।  आपको अपने अतीत से सीखना जरुर है ,परन्तु उसे पकड़े रहने से बात नही बनेगी। अगर आप आज यह समझ पाने में कामयाब हो जाते हैं तो पिछले कुछ समय से आपके जीवन में चली आ रही बड़ी समस्याओं को सुलझाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा। 
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आप अपनी वर्तमान जीवनशैली के स्वास्थ्य जोखिमों के बारे में जागरूक होंगे और इसमें सुधार के लिए कोई कार्यक्रम बनायेंगे।  कुछ कारणों से आपको किसी स्वास्थय सम्बन्धी जांचें करानी होंगी और इससे आप संभावित खतरे के प्रति सावधान हो जायेंगे। आप पहले भी कई बार इससे बेहतर जीवनशैली अपनाने की कोशिश कर चुके हैं लेकिन इस बार आपको यह करना थोडा आसान रहेगा। 
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
आप इस समय अपनी ख़ुशी शारीरिक संबंधों में तलाश कर रहे हैं।  कोई ख़ास और अन्तरंग आपके आसपास है और आप उसके आकर्षण से बच नही पा रहे हैं लेकिन सावधान रहें। जिन फलों को खाने की मनाही होती है उन्हें हजम करना आसन नही होता।  यह तय कर लें कि आपके इस मजे और साहस भरे अनुभव के परिणाम के रूप में आपको बाद में कोई परेशानी न होने पाए। 
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
आज आपका मन अटकलों और अनावश्यक चीज़ो की और भागेगा , परन्तु फिर भी आपकी केंद्रित रहने की क्षमता काफी मजबूत रहेगी। आप कम से कम समय में अधिक से अधिक काम खत्म करने के क्रम में घर पर या अपने कार्यालय डेस्क पर रहे , हालांकि घर पर काम करने में अधिक समय, ऊर्जा और पैसे का हास होगा। आप कुछ सामान या खाद्य सामग्री मंगवा सकते है या कुछ ऑनलाइन खरीदारी भी कर सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »