29 Mar 2024, 13:21:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कुंभ' राशि के जातकों का 10 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2020 12:17AM | Updated Date: Nov 10 2020 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुंभ दैनिक राशिफल
आपको आज खुद का ही चिंतन करना है।  आपके जीवन में इस समय सब कुछ सही चल रहा है ,फिर भी आपको एक प्रकार की बेचैनी महसूस हो रही है जिसे आप व्यक्त नही कर पा रहे।  इसका एकमात्र समाधान यह है कि आप खुद के बारे में शांत दिमाग से सोचें जिससे आपको अपनी स्थितियों को बेहतर तरीके से देखने में मदद मिलेगी और आप सही समाधान खोज पायेंगे। 
 
कुंभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे हुए हैं। हालांकि आपकी सलाह अच्छी होंगी लेकिन बिन मांगे दी गई आपकी सलाह का हर कहीं स्वागत नही होगा। आपको आज खुद की ही सुननी चाहिए और खुद को खुश करने या संवारने के लिए आप काफी पैसे भी खर्च कर सकते हैं। हालाँकि,झा तक आपकी इच्छाओं या आपके कामों से दूसरों का भी लेना –देना है ,थोडा संभलकर व्यवहार करें क्योंकि लोग आपकी नेक इच्छाओं को भी गलत समझ सकते हैं। 
 
कुंभ प्यार और संबंध राशिफल
शायद आप जितना संभाल सकते हैं आपके पास फिलहाल उससे कहीं ज्यादा है।  आपके पास काफी काम होने के साथ साथ कई सारे अफेयर भी हैं।  इनके चलते आपको अपने काम के साथ समझौता करना पड़ सकता है जिससे आपको भविष्य में काफी परेशानी हो सकती है।  अपने पार्टनर के साथ ईमानदार रहें और आपके पास जो है उसी में तसल्ली रखें। 
 
कुंभ कैरियर और धन राशिफल
आप इस समय शांति में नहीं हैं। आपके दिल और दिमाग के बीच एक निरंतर युद्ध है की किस तरह से नैतिक और तार्किक रूप से सही निर्णय लिया जाये। अपने दिल की बात सुने और अपने मन को शांत करने के लिए कुछ करे। अपने आप को एक नई जिम्मेदारी सौपे। अगर आप बिना सोच के खर्च करेंगे तो आपको वित्तीय परेशानी हो सकती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »