29 Mar 2024, 14:12:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मीन' राशि के जातकों का 09 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2020 12:12AM | Updated Date: Nov 9 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मीन दैनिक राशिफल
यह सोचने और जानने के लिए कि आप अपने जीवन से क्या चाहते हैं,कुछ देर एकांत में बैठें। पिछले कई दिन काफी व्यस्त रहे हैं। इसीलिए आपको अपने उद्देश्यों का फिर से मूल्यांकन करना है और यह भी देखना है की आपके काम किस प्रकार आपके जीवन और संबंधों को प्रभावित कर रहे हैं। यात्रा संभावित है ,हालाँकि हमारा सुझाव यह है कि किसी रोमांचक ताबड़तोड़ यात्रा के स्थान पर शांतिपूर्वक अपनी छुट्टियाँ बिताएं। 
 
मीन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपकी सेहत आज बहुत अच्छी है और इसे अच्छी बनाये रखने के लिए आपको हर रोज सुबह हलकी-फुलकी एक्सरसाइज करने की आदत डालनी होगी। आज इसकी तरफ पहला कदम बढाने के लिए बहुत अच्छा दिन है। आप शाम तक दांत में दर्द महसूस कर सकते हैं। अपनी अच्छी सेहत को बनाये रखने के लिए आपको अपने खाने का पैटर्न तुरंत ही बदलना होगा। 
 
मीन प्यार और संबंध राशिफल
हो सकता है कि आपके पार्टनर का दिमाग कुछ बदलावों के बारे में सोच रहा हो। उनकी रूचि अब जीवन को साहसिक तरीके से जीने में हो गई लगती है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उन्हें कई तरह के प्रयोग करने पड़ेंगे। आपको भी अपनी खाने की आदतें या निवास बदलना पड़ सकता है। अगर आपका पार्टनर कुछ नया आजमाना चाहता है तो उसपर हँसे नही। 
 
मीन कैरियर और धन राशिफल
आज का दिन काम और कार्य क्षेत्र के हिसाब से काफी हद तक शांत रहेगा। आज का दिन घटनाओं रहित रहेगा जिससे की आपको अपने व्यस्त कार्यक्रम में से थोड़ी राहत मिलेगी जिसके तलाश आपको काफी समय से थी। इस समय की आप सराहना करे और इसे मनोरंजन में बिताये और उन खुशनुमा पलो को भी याद करे जो अपने अपने कार्य क्षेत्र में महसूस किये है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »