29 Mar 2024, 16:24:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 08 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2020 12:06AM | Updated Date: Nov 8 2020 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क दैनिक राशिफल
गृहों की स्थिति ऐसी है कि आपको अप्रत्याशित बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है ,पिछले कुछ समय से आप बहुत अच्छी स्थिति में हैं और फिलहाल ऐसा कुछ भी नही है जो परेशानी पैदा करने वाला दीखता हो।  लेकिन आज ऐसी बढ़ाएं और परेशानियां पैदा होने वाली हैं जो आपके काम और मूड दोनों को ही प्रभावित करेंगी। अप्रत्याशित समस्याओं से काम कुछ समय के लिए रुक सकता है। 
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आप किसी सामाजिक विवाद में खुद को उलझा हुआ पायेंगे।  ऐसी स्थितियों से आपका मानसिक तनाव बढ़ जाता है और इसका बुरा असर आपकी सेहत पर भी जरूर पड़ता है।   इसका सबसे अच्छा उपाय ऐसी स्थितियों से बचना ही है परन्तु ऐसा हमेशा संभव नही हो पाता,इसीलिए खुद को राहत देने के लिए कुछ ऐसी तकनीकें अपनाए जिससे आपको बिना बात का तनाव न हो और आपकी सेहत खतरे में न पड़े। 
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
आज आप एक नया सम्बन्ध बना सकते हैं।  आप इसके बारे में काफी गंभीर रहेंगे और सम्भावना है कि यह लम्बा चलेगा।  आपका कोई ख़ास आपको काफी प्यार करेगा और आप भी उसे प्यार करेंगे हालाँकि परिवार के बीच में आने के कारण कुछ समस्याएँ हो सकती हैं।  इसके साथ साथ कुछ अन्य अप्रत्याशित परिस्थितियाँ भी इस सम्बन्ध की गहराई को परखने के लिए सामने आएँगी। 
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
आप किसी भी कार्य को अच्छी तरह से करने में बहुत गर्व महसूस करते है। यह अब आपके वरिष्ठ अधिकारियों के ध्यान में आएगा।  कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी भी आपको दी जा सकती है जो की आपके करियर की प्रगति के लिए नए दरवाजे और आयाम खोलेगी।  आय में भी वृद्धि की संभावना है। आपको अपने करियर को आगे ले जाने के लिए समर्पण और ध्यान को बढ़ाने की जरूरत है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »