20 Apr 2024, 04:25:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मेष' राशि के जातकों का 07 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2020 12:07AM | Updated Date: Nov 7 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष दैनिक राशिफल

पुरानी और बेकार चीजों को जीवन से हटा देने का समय है। आप किसी पिछली स्थिति से महज किसी अहसान की भावना या मजबूरी के चलते चिपके हुए हैं जो अब आपको कतई पसंद नही है। आपको इसमें से बाहर आ पाना मुश्किल लग रहा था ,लेकिन आज आप इस स्थिति से बाहर आने के लायक मानसिक शक्ति जुटा पायेंगे। आपको अपने इस काम में किसी घटना से भी मदद मिलेगी। 

 

मेष स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल

आपकी सेहत कुल मिलकर अच्छी ही है। लेकिन जैसे जैसे काम के मामले में आपकी जिम्मेदारियां बढती जायेंगी आपको अपने स्वास्थ्य और खाने का और अधिक ख्याल रखना होगा। अपने खाने में सब तरह के विटामिन खासकर ए ,ई और सी शामिल करें। इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी। कई गिलास पानी भी पीयें। इससे आप पानी की कमी से बचेंगे और सक्रिय रह पायेंगे। 

 

मेष प्यार और संबंध राशिफल

अगर आप किसी रोचक और खुशमिजाज आदमी को डेट करना चाहते हैं तो आपको अपने रूटीन में बदलाव लाना पड़ेगा नही तो आपका सम्बन्ध फिर से उसी नीरस स्तर पर पहुंच जाएगा। आपको अपनी लव लाइफ में बदलाव लाने के लिए खुद को अन्दर से बदलना पड़ेगा। अगर आप सिर्फ अपनी ड्रेसिंग भी बदल लें तो आपको अंदाज भी नही है कि आपमें कितना खुशनुमा बदलाव आ जाएगा। 

 

मेष कैरियर और धन राशिफल

आज सितारे उन लोगों के पक्ष में है जो की अचल संपत्ति में या निर्माण व्यवसाय में हैं। यह संपत्ति खरीदने के लिए एक अच्छा समय है। आज एक लघु एवं अच्छे सौदे का अवसर आपको घर की खरीद में मिल सकता है। इस क्षेत्र में किया गया निवेश अब आपको फल देगा। अच्छे परिणाम के लिए आप आज अचल संपत्ति में निवेश शुरू कर सकते हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »