29 Mar 2024, 16:22:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 02 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2020 12:09AM | Updated Date: Nov 2 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल
आपको आज भावनात्मक और वित्तीय ,दोनों तरह का नुकसान हो सकता है।  हालाँकि ,आप आसानी से इससे बच भी सकते हैं अगर आप उन लोगों से दूरी बना लें जो अपने फायदे के लिए आपको जबरदस्ती इन चीजों में घसीटना चाहते हैं।  आज का दिन आराम से बिताएं और अपने उन घावों को भरने की कोशिश करें जों पिछली बातों से आपको मिले हैं। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपकों अपनी स्वास्थ्य सम्बन्धी आदतें सुधारनी होंगी नही तो आपकी सेहत खराब हो सकती है,अगर एक बार आपकी सेहत खराब हो गई तो आप आसानी से इसे संभाल नही पायेंगे।  अपने लिए व्यवहार और डाइट सम्बन्धी पैटर्न का एक खाका सा बना लें और हर रोज यह देखें कि आप इससे अलग नही तो जा रहें हैं। हालाँकि यह आपके लिए मुश्किल हो सकता है लेकिन अगर स्वस्थ रहना चाहते हैं तो केवल ताजा पका हुआ खाना ही खाएं। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
अपने पार्टनर के साथ समय बिताने के दौरान कई तरह की एक्टिविटीजकरें जैसे आप साथ में एडवेंचर ट्रिप पर जा सकते हैं या कुछ ऐसा कर सकते हैं जो आपके पार्टनर को पसंद हो।  खासकर अपने पार्टनर के साथ लंच करने के लिए समय जरूर निकालें।  शादीशुदा जोड़ों के लिए अपने घर में नए सदस्य के आने के बारे में बात करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
हाल ही में सह कर्मी आपसे ईर्ष्या के कारण असहयोगी रहे है! लेकिन उनके सामने जोर से न चिल्लाये क्योकि ये अलग रूप में तोड़ मरोड़ कर आपके वरिष्ठ अधिकारियो तक बहुत चालाकी से पहुचाया जाएगा। बस कुछ समय के लिए ऐसे लोगों के साथ दूरी बनाए रखें। आपको आज कुछ अप्रत्याशित धन प्राप्त हो सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »