29 Mar 2024, 17:25:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 30 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 30 2020 12:08AM | Updated Date: Oct 30 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल
आप अपनी बढ़ी हुई जिम्मेदारियों से परेशान हैं,लेकिन अभी आपको कोई राहत मिलती दिखाई नही दे रही। सबसे अच्छा यही है की आप शिकायत करना छोड़कर अपने कामों को पूरा करें। जितनी जल्दी पूरा करेंगे ,उतनी ही जल्दी बोझ कम होता जाएगा। लेकिन इसका अर्थ यह भी नही है कि आपको इसे लापरवाही से पूरा करना है। अपना काम कुशलता से पूरा करें और आपको भविष्य में इसका फल अवश्य मिलेगा। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
हर रोज एक कप कॉफ़ी आपके दिल के लिए बहुत अच्छी है। मुलेठी की चाय भी फायदेमंद रहेगी,इससे आपके पेट की स्थिति भी ठीक रहेगी। अगर आप पेय पदार्थों जैसे चाय –कॉफ़ी आदि की मात्रा बढाते हो तो आपको पानी की मात्रा भी बढानी चाहिए। आपके शरीर के सभी अंग सुचारू रूप से काम करें ,इसके लिए अगर रोज न हो सके तो सप्ताह में एक दिन योग के लिए जरुर रखें। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
बहुत सारे प्रेमियों में से छांटकर किसी एक को चुनने की कोशिश में अधिक समय व्यर्थ न करें। आपका व्यक्तित्व आकर्षक है लेकिन इस समय आपकी किस्मत के साथ न देने के कारन आपका जादू काम नही कर रहा। जब आप किसी निष्कर्ष पर पहुंचेंगे तब आपको समझ आएगा कि आपने बिलकुल ठीक किया है। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
आज आपको अपने कार्यालय पर संचार और बातचीत कौशल का विशेष उपयोग करने की जरूरत है। आपको सावधान रहना होगा की जोर से शिकायत या किसी के पैरो में गिरने की जरुरत नहीं है , इसके बजाय आपको कूटनीति और कुशलता से दबाव के समय में कार्य करने की आवश्यकता होगी। आपकी सफल बातचीत भी काफी हद तक आपके करियर को आगे बढ़ा सकती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »