29 Mar 2024, 17:09:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मकर' राशि के जातकों का 27 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2020 12:12AM | Updated Date: Oct 27 2020 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मकर दैनिक राशिफल
काफी समय से जिन्दगी एक ही ढर्रे पर चल रही है,कुछ मजेदार भी नही हो रहा। अपनी नीरस जिंदगी में कुछ साहसिक गतिविधि शामिल करें। अपने पसंदीदा पर्यटन स्थल पर जा सकते हैं या कहीं भी बाहर घूम आयें। महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने के लिए कुछ समय तक खुद को कुछ सामाजिक और निजी गतिविधियों से दूर कर लें ताकि एकाग्रता से काम कर पायें। 
 
मकर स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। पिछले कुछ समय से हो रही परेशानियां भी आज कोई तकलीफ नही देंगी। अपनी वार्षिक स्वास्थ्य जांचें करा लेने के लिए भी बिल्कुल ठीक समय है। अगर आज कोई छोटी-मोटी एलर्जी या अन्य समस्या होती है तो इसपर तुरंत ध्यान दें क्योंकि बाद में यह तकलीफ काफी बढ़ सकती है। 
 
मकर प्यार और संबंध राशिफल
आपके सितारे आपको अपने सपनों के राजकुमार से मिलाने की स्थिति बना रहे हैं। वह काफी साहसिक होगा/होगी, उनकी खुशमिजाजी भी देखने लायक होगी। जैसा आप सोच रहे थे वह बिलकुल वैसा तो नही होगा लेकिन उसके काफी करीब होगा। इसीलिए उसके लिए अपनी पसंद जाहिर करने में न हिचकें और लगे हाथ अपनी भावनाओं का इशारा भी दे ही दें। 
 
मकर कैरियर और धन राशिफल
यदि आपने नौकरी के लिए आवेदन किया है, तो कंपनी से इसकी जाँच करें। आपको नौकरी से संबध में एक अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। पदोन्नति या वेतन वृद्धि भी आपको आज मिल सकती है। यह निवेश के किसी भी प्रकार के लिए एक शुभ दिन है। अगर आप संपत्ति खरीदने के लिए योजना बना रहे है, तो आज का दिन सौदे के लिए अनुकूल है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »