29 Mar 2024, 19:24:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मिथुन' राशि के जातकों का 27 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2020 12:09AM | Updated Date: Oct 27 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मिथुन दैनिक राशिफल
आज आप जिद्दीपन के प्रति अपना स्वाभाविक झुकाव महसूस करेंगे। लेकिन जब आपको यह अनुभव होगा की ऐसा करना आपके हित में नही है तो आप पछतावा भी महसूस करेंगे। अच्छे से स्थिति समझें,आकस्मिक भावनाओं के बहाव में बहने के स्थान पर स्पष्ट सोच से काम लें। अगर आप थोड़ी सी समझदारी से काम लेंगे तो समाधान जल्दी निकलेगा और आपको जल्दी ख़ुशी मिलेगी। 
 
मिथुन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
सामान्यत आप बहुत स्पष्ट सोचते हैं लेकिन आज अपनी समस्याओं और असुरक्षाओं के चलते तार्किक तरीके से नही सोच पायेंगे इसीलिए आज का दिन कोई नई परियोजना या किसी नए पार्टनर के साथ काम शुरू करने के लिए बहुत अच्छा नही कहा जा सकता। आपसे आज गलत फैसले लिए जा सकते हैं। इसीलिए भविष्य की कोई भी योजना आज बनाना ठीक नही होगा। आज आराम करें। 
 
मिथुन प्यार और संबंध राशिफल
आपको अपने पार्टनर के ही भले के लिए उनसे किसी बात पर कहासुनी करनी पड़ सकती है। हो सकता है कि उन्हें आपकी बात अच्छी न लगे लेकिन आपको उन्हें अपनी बात समझानी होगी। इस बात को बहुत अधिक लम्बा न खीचें नही तो बात बिगड़ भी सकती है। शांति से पेश आयें ,शाम को आपके सुलझे हुए व्यवहार के कारण आपको अपने पार्टनर से और भी अधिक सम्मान मिलेगा। 
 
मिथुन कैरियर और धन राशिफल
अपनी नौकरी के क्षेत्र मैं बदलाव लाने का ये उपयुक्त समय है। अगर आप नौकरी से सम्बंधित किसी दुविधा में थे तो ये समय नौकरी में परिवर्तन लाने का समय है जो की आपको उचित दिशा में ले जाएगा और आपके लिए फायदेमंद होगा। इस उपरांत अगर आपको कुछ जोखिम लेना पड़े तो न सोचे क्योकि यह जोखिम ही आपको अंत में मददगार साबित होगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »