23 Apr 2024, 23:43:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 26 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2020 12:08AM | Updated Date: Oct 26 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
आज आप घर और ऑफिस दोनों स्थानों पर शान्तिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। आपका यह अनुभव मजेदार रहेगा और आप इससे प्रेरित भी होंगे। हालंकि अपनी निजी बातें किसी के साथ भी ना बाँटें ,और कोई भी कडवा पाठ सीखने के लिए भी खुद को तैयार रखें। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
देखा जाए तो आपको अपने दिमाग को लचीली स्थिति में रखना चाहिए लेकिन आज आप पुरानी बातो को याद करते रहेंगे और न तो अपने मन की सुनेंगे और न ही किसी की अच्छी सलाह मानेंगे। आपके इस जिद्दीपन से घर और ऑफिस में कुछ तनाव पैदा हो सकता है। इसका एकमात्र समाधान यह है कि अपने दिमाग को खुला रखें और दुसरे लोगों की भी बातें सुनने और समझने की कोशिश करें। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
आज आपको अपने साथी के अचानक आये बदलाव के कारण को जानने में मदद मिलेगी। आप कुछ समय से उसपर कम ध्यान दे रहे थे। आज अपने साथी को लाड़ प्यार करने का दिन है। आज अपने साथी को लंबी सैर या खरीदारी पर लेकर जायें। एक साथ शाम का खाना खायें। अपने साथी को बधाई दे। आप वही ताजगी और चिंगारी अपने जीवनसाथी में देखेंगे। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
आज के दिन अप्रत्याशित धन की प्राप्ति के योग है। आज का दिन लॉटरी और सट्टा बाजार के लिए भी लाभप्रद है परन्तु ये धन लाभ कई तरह की जिम्मेदारियां भी साथ लायेगा जिसे आपको नजरअंदाज नहीं करना है। आपको इस पैसे के संबंध में आज एक महत्वपूर्ण काम का निर्वहन करना पड़ सकता है। इस अप्रत्याशित उपहार के वजह से आज आप कुछ हलकी फुलकी खरीदारी भी कर सकते है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »