19 Apr 2024, 17:32:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृश्चिक' राशि के जातकों का 24 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2020 12:07AM | Updated Date: Oct 24 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज अपना और आपनी सेहत का ध्यान रखना ना भूलें। आज स्वास्थ्य सम्बन्धी किसी समस्या की आशंका बन सकती है। बहुत ठंडा भोजन खाने से बचें। अगर पहले से ही कोई स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे है तो और अधिक ध्यान रखें। वित्तीय दृष्टि से ना फायदा ना नुकसान वाली स्थिति रहेगी हालाँकि आज कोई बड़ा निवेश ना करना ही ठीक रहेगा। 
 
वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप उठकर कुछ कर दिखाने के जोश से भरे हुए हैं। लेकिन आप जैसे ही शुरुआत करेंगे,आपका मूड अपने करीबी लोगों के खराब व्यवहार से खराब हो जाएगा। फिर भी सामाजिक मुद्दों के कारण अपनी सेहत को प्रभावित न होने दें। आपको आने वाले दिनों में काफी तनाव का सामना भी करना है,इसीलिए किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहें और खुश रहें। 
 
वृश्चिक प्यार और संबंध राशिफल
आज आपको थोडा खुलना पड़ेगा।  अपने साथी के साथ रोमांस और छोटी छोटी खुशियाँ देने वाल वक्त बिताएं, आज के दिन गंभीर मुद्दों को उठाकर एक तरफ रख दें।  वास्तव में आपका सम्बन्ध काफी प्रगाढ़ है।  आपको इस समय का प्रयोग कुछ हलके फुलके और मनोरंजक कार्यकलापों के लिए करना चाहिए।  ऐसा करते हुए भी एक दुसरे के साथ रहने का आनंद लें। 
 
वृश्चिक कैरियर और धन राशिफल
आज अपने कार्य से संबंधित कारणों से अपने निवास स्थान में परिवर्तन की सम्भावना है। आपको पदोन्नत किया जा सकता है और एक अलग क्षेत्र के लिए स्थानांतरित किया जा सकता है या आप कोई दूसरी नौकरी को ग्रहण कर सकते है। आप एक पेशेवर सलाहकार या अपने किसी करीबी से आज कैरियर से संबंधित सलाह ले सकते हैं। अगर आप इस सलाह पर पर्याप्त ध्यान देंगे तो आप काफी लाभान्वित हो सकते है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »