29 Mar 2024, 07:53:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 24 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2020 12:06AM | Updated Date: Oct 24 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क दैनिक राशिफल
आज का दिन आपकी वित्तीय स्थिति एवं करियर में तरक्की का दिन है ,लेकिन इन सबके लालच में अपने परिवार की उपेक्षा ना करें। दरअसल आज आप अपने भीतर आध्यात्मिकता का भी अनुभव करेंगे। इन दोनों शक्तियों के बीच उलझा हुआ अनुभव भी करेंगे लेकिन अंतत दोनों में संतुलन बना पाने में कामयाब होंगे। 
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज अपनी सेहत का विशेष निरिक्षण करें। आप पिछले कुछ समय से कई जरूरी मिनरल और पर्याप्त तरल पदार्थ नही ले रहे हैं। इसने वास्तव में आपकी सेहत को नुक्सान ही पहुंचाया है,चाहे आपको इसका पता भी न चला हो।  आज आप सम्पूर्ण स्वास्थ्य जांच के लिए जा सकते हैं।  इसके परिणामों को चेतावनी के तौर पर लें और खुद में सुधार लायें।  आप शायद अभी भी खुद को स्वस्थ महसूस कर रहे हों लेकिन यह सच नही है। 
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
आप जैसा रोमांटिक पार्टनर चाहते थे, आपकी उस इच्छा में अब कुछ बदलाव आ गया है ,ऐसा आपको लगेगा। आप अभी बनावटी सा रोमांस कर रहे हैं लेकिन अब आप इसके बारे में गंभीरता से सोचना शुरू कर देंगे और रोमांस में अपने हमसफ़र को तलाश करने की कोशिश करेंगे।  इससे आपको कुछ समस्याएँ हो सकती हैं क्योंकि अच्छे हमसफ़र इतनी आसानी से नही मिलते लेकिन आप इन सब चुनौतियों के लिए भावनात्मक रूप से तैयार हैं। 
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
आपके प्रतियोगी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे , लेकिन आपकी विस्फोटक आत्मविश्वास की भावना आपको अपराजेय रखेगी। इस समय आप अपना विनम्र स्वाभाव बंद करे ताकि कोई आपका अनुचित लाभ न ले। आपको कुछ अप्रत्याशित धन प्राप्त हो सकता है जिसका इंतजार आप लम्बे समय से कर रहे थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »