28 Mar 2024, 21:34:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 20 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2020 12:11AM | Updated Date: Oct 20 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह दैनिक राशिफल
सामान्यत आप काफी स्पष्ट सोच रखते हैं ,लेकिन आज आप अपनी निजी समस्याओं और अपनी असुरक्षाओं से घिरे होने के कारण स्पष्ट नही सोच पायेंगे। इसलिए आज का दिन किसी नए काम को हाथ में लेने या नयी साझेदारी के लिए उपयुक्त नही है। आपके आज के फैसले गलत हो सकते हैं। इसीलिए भविष्य के कार्यक्रमों की योजना आज बनाना सही नही है।  आज आराम करें। 
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आप किसी सामाजिक विवाद में खुद को उलझा हुआ पायेंगे। ऐसी स्थितियों से आपका मानसिक तनाव बढ़ जाता है और इसका बुरा असर आपकी सेहत पर भी जरूर पड़ता है।  इसका सबसे अच्छा उपाय ऐसी स्थितियों से बचना ही है परन्तु ऐसा हमेशा संभव नही हो पाता,इसीलिए खुद को राहत देने के लिए कुछ ऐसी तकनीकें अपनाए जिससे आपको बिना बात का तनाव न हो और आपकी सेहत खतरे में न पड़े। 
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
इस समय आपको अपने संबंधों से एक कदम पीछे हटकर अपने जीवन की बड़ी तस्वीर को ध्यान से देखना चाहिए।  आप पायेंगे कि आप एक तरह की भूलभुलैया में फंसे हुए है और इससे आप यह तक भी नही समझ पा रहे कि आप वास्तव में अपने सम्बन्ध से क्या अपेक्षा रखते हैं।  यह समय सारे अतिरिक्त कबाड़ को हटाकर अपने सम्बन्ध को स्पष्ट रूप से जांचने का है ताकि आप सही फैसले ले सकें। 
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
आज आपको ऐसे लोगों का सामना करना पड़ सकता है जो अपने दृष्टिकोण और मांग में काफी तेज होंगे , लेकिन अपने पेशेवर लाभ और अपनी कंपनी के प्रचार के लिए ये सब आपको झेलना और सहना पड सकता है , हालांकि आपके शांति और धैर्य को देखकर , एक सफल विज्ञापन एजेंसी व्यापार के लिए आपसे संपर्क कर सकती हैं और अगर सब कुछ ठीक रहता है तो आपको एक उन्नत पद पर पदोन्नत किया जा सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »