28 Mar 2024, 14:58:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 18 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2020 12:09AM | Updated Date: Oct 18 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल
आज फैसला लेने का दिन है। आप पिछले सप्ताह से कई चीजों के बारे में चिंता कर रहें हैं। आज कोई ऐसा फैसला लेना पड़ सकता है जो शुरू में काफी कठोर लगे। लेकिन आपको इस बारे में अपने दिल की सुननी चाहिए। ये सोचना है कि अब मुझे क्या करना चाहिए? ये नही कि मुझे क्या करना होगा?अपने दिल की बात सुनें,इससे आपको लाभ होगा। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप पिछले कई दिनों से आउट ऑफ़ फॉर्म नजर आ रहे हैं और आपकी चिंता का कारण भी यही है। समझने की कोशिश करें कि आपके सोचने और करने के बीच का असंतुलन ही आपके निर्धारित किये हुए उद्देश्यों के पूरा न होने का मूल कारण है। खुद को राहत दें और अपेक्षा थोड़ी कम रखें। अगर आप अब शांति बनाकर नही रखेंगे तो बाद में आपको बहुत परेशानी हो सकती है। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
आज आपके सम्बन्ध में ग़लतफ़हमी आ सकती है। कुछ करने के पीछे आपकी इच्छा तो शायद नेक थी लेकिन इस काम में जो भी दुसरे लोग शामिल थे, उनपर आपकी बात या काम का असर क्या होगा आप इसे नही समझ पाए। इसका परिणाम यह होगा कि आपको कामों को आपका पार्टनर दूसरे तरीके से समझेगा। आपको इस स्थिति को सुलझाने के लिए बहुत धीरज की जरुरत होगी। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
आप अपने कार्यो को करते हुए धैर्य रखते है , पर आज आप में अधिकार की भावना रहेगी। आपको ये एहसास करने की जरूरत है की चीजे अपनी गति से आगे चलेंगी और ज्यादा पाने की चाह आपको पीछे की और धकेल सकती है। आपमें हमेशा धैर्य की भावना रही है और हमेशा से निर्धारित मार्ग की तरफ आप अग्रसर रहे है , आपको ये याद करने की जरूरत है की क्यों आप इस पथ पर आगे की और बढे थे और उसी पथ पर आगे बढ़ते रहे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »