29 Mar 2024, 02:55:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कुंभ' राशि के जातकों का 02 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2020 12:09AM | Updated Date: Oct 2 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुंभ दैनिक राशिफल
आपको आज बहुत सारी चीजों से जुड़े अपने वादों को निभाना है। अपनी सामजिक,वित्तीय तथा निजी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए तैयार रहें। आपके परिजनों ,दोस्तों और सहकर्मियों ,सभी को आपसे मदद की अपेक्षा रहेगी और आप इस दबाव को सह पाने में बिलकुल समर्थ हैं। आज अपने शब्दों और कामों,दोनों ही तरीको से लोगों की मदद करेंगे। 
 
कुंभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप आज खुद को थोडा अनियंत्रित सा महसूस करेंगे ,काफी मेहनत भरे वर्कआउट सेशन के बाद आप खुद को चोकलेट का तोहफा देने वाले हैं लेकिन इसी पर तो आपको नियंत्रण करना है। चोकलेट केक की बजाय कुछ कम कैलोरी वाला मीठा खाएं। अगर आप जिम प्रशिक्षक की बताई हुई डाइट पर नही चलेंगे तो आपको शेप में आने में बहुत समय लग जाएगा। 
 
कुंभ प्यार और संबंध राशिफल
आप जैसा रोमांटिक पार्टनर चाहते थे, आपकी उस इच्छा में अब कुछ बदलाव आ गया है ,ऐसा आपको लगेगा। आप अभी बनावटी सा रोमांस कर रहे हैं लेकिन अब आप इसके बारे में गंभीरता से सोचना शुरू कर देंगे और रोमांस में अपने हमसफ़र को तलाश करने की कोशिश करेंगे। इससे आपको कुछ समस्याएँ हो सकती हैं क्योंकि अच्छे हमसफ़र इतनी आसानी से नही मिलते लेकिन आप इन सब चुनौतियों के लिए भावनात्मक रूप से तैयार हैं। 
 
कुंभ कैरियर और धन राशिफल
आज के दिन आपका जोर निवेश और धन पर रहेगा। अपने आप पर नियंत्रण रखे ! आज के दिन सम्पति के बारे में खोज खबर कर सकते है पर किसी भी तरह के धन वृद्धि उद्यम में न फंसे। वेतन वृद्धि के लिए अपने वरिष्ठ अधिकारीयों पर दबाव न डाले। इसके लिए अभी सही समय नहीं है। उत्तम रहेगा की अपने वर्तमान संगठन में अधिक ज्ञान प्राप्त करने की कोशिश करे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »