20 Apr 2024, 10:39:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 02 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2020 12:07AM | Updated Date: Oct 2 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल
आज आप किसी भी ,अच्छे-बुरे तरीके से अपना लक्ष्य पा लेने के मूड में हैं। काफी समय तक हाशिये पर रहने के बाद आपको आज अपने ग्रहों की बदौलत काफी आत्मविश्वास का अनुभव होगा। आप अपनी मानसिक प्रवृति के आधार पर फैसले ले सकते हैं,यकीन मानिए वे सही ही साबित होंगें। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप आज बिना किसी बात के तनावग्रस्त महसूस करेंगे। आज खुश बने रहना आपको जरा मुश्किल ही लगेगा लेकिन आपको यही करने की जरुरत है। आज एकांत में की जाने वाली गतिविधियाँ न चुनें। इसकी बजाय किसी पुराने दोस्त को बुलाकर गेट-टूगेदर रख लें। कोई अच्छी सी किताब पढने या फिल्म देखने से भी आपको अच्छा और शांत महसूस होगा। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
आज आपके कार्ड्स के अनुसार आपकी मुलाक़ात किसी आकर्षक व्यक्ति से हो सकती है। यह मुलाकात काफी उत्कट और अन्तरंग भी हो सकती है इसीलिए अपनी भावनात्मक बाधाओं को एक तरफ करके दिन का भरपूर फायदा उठाने के बारे में सोचें। अगर वह व्यक्ति जाना चाहे तो उसे न रोकें, वह वापस आपके पास आएगा। उसे आप अपनी अहमियत समझने का मौका दें। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
कुछ मामूली समस्याओं का आपको सामना करना पड़ सकता है , जिससे की अपने कार्यस्थल पर शांति से कार्य करने में बाधा आ सकती है। आज आपको धैर्य की एक बड़ी मात्रा की जरूरत है खासकर जब आप अपने सहकर्मी के साथ कार्य करे। क्रोध को दूर रखे बल्कि उसके साथ समझदारी से निपटे ताकि आपके पूरे समूह के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव न पडे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »