19 Apr 2024, 00:02:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृश्चिक' राशि के जातकों का 27 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 27 2020 12:13AM | Updated Date: Sep 27 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज का दिन मौज मस्ती के नाम रहेगा। आज सगे सम्बन्धियों से मुलाकात हो सकती है ,फोन या मेल के द्वारा भी संपर्क हो सकता है। वर्त्तमान समय अपने सामाजिक कौशलों को निखारने तथा आने वाली पार्टियों के लिए खुद को तैयार करने का बिलकुल सही समय है। दिन के आगे बढ़ने के साथ साथ वित्तीय परेशानियां अपने आप दूर होती जायेंगी। 
 
वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपके सर वीकेंड का जादू चढ़ा हुआ है,आप ‘चलता है ‘के मूड में हैं। तनावरहित महसूस करना अच्छी बात है,लेकिन सावधानी भी उतनी ही आवश्यक है। अति न करें। आनंद लें परन्तु यह भी ध्यान रखें कि आने वाला सप्ताह आपके लिए काम के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है और आपका स्वस्थ रहना काफी आवश्यक है। 
 
वृश्चिक प्यार और संबंध राशिफल
आज आपको अपने प्रिय के प्रति अपना व्यवहार बदलने की जरुरत पड़ सकती है। हो सकता है कि वह तनाव में हो और उसकी कोफ़्त आप पर निकाले। अगर आप भी उसी तरीके से पेश आयेंगे तो स्थिति बिगड़ते हुए देर नही लगेगी। इसकी बजाय, उसकी समस्या समझें और समझदारी से काम लेते हुए व्यवहार करें। वे आपके प्रति नरम भी होंगे और आपका अहसान भी मानेंगे। अगर अब नही तो बाद में जरुर ऐसा करेंगे। 
 
वृश्चिक कैरियर और धन राशिफल
आपका धैर्य , कर्तव्य और जिम्मेदारी की अपनी भावना आपके रास्ते में आ रही सभी बाधाओं को दूर करने में सहायक सिद्ध होगी। आपको अपने हास्य क्षमता को जागृत करना होगा ताकि आपका कार्य क्षेत्र में एक अच्छे माहौल का निर्माण हो सके जिससे की आप आराम से अपने कार्य को कर सके। दिन के अंत में एक गंभीर वित्तीय लाभ का मौका आपको मिल सकता है
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »