19 Apr 2024, 17:20:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मीन' राशि के जातकों का 20 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2020 12:22AM | Updated Date: Sep 20 2020 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मीन दैनिक राशिफल
आप आज होने वाली घटनाओं के कारण और कई तरह की उलटी -सीधी सूचनाओं के कारण खुद को उलझन में फंसा हुआ अनुभव करेंगे। इस समय आपका सही मार्गदर्शन आपके मन की आवाज ही कर सकती है। जैसा आपका मन कहता है ,वैसा ही करें। इससे आपको काफी कुछ सीखने को भी मिलेगा और आप उस दिशा में आगे बढ़ पायेंगे जिस दिशा में आप बढ़ना चाहते हैं। 
 
मीन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको अब धीरे धीरे यह बात समझ में आ पा रही है कि आपको अपने खाने के पैटर्न और अपनी जीवनशैली में कुछ बहुत बड़े बदलाव करने की जरूरत है लेकिन आप इस बारे में संदेह के कारण कोई पक्का निर्णय नही ले पा रहे। आज आपके सारे संदेह दूर हो जायेंगे और आप एक स्वस्थ जीवनशैली के लिए आवश्यक सभी कदम उठा पायेंगे। आपको इस बारे में अपने आसपास रहते किसी आदमी से प्रेरणा भी मिलेगी। 
 
मीन प्यार और संबंध राशिफल
आपके सितारे आपको अपने सपनों के राजकुमार से मिलाने की स्थिति बना रहे हैं। वह काफी साहसिक होगा/होगी, उनकी खुशमिजाजी भी देखने लायक होगी। जैसा आप सोच रहे थे वह बिलकुल वैसा तो नही होगा लेकिन उसके काफी करीब होगा। इसीलिए उसके लिए अपनी पसंद जाहिर करने में न हिचकें और लगे हाथ अपनी भावनाओं का इशारा भी दे ही दें। 
 
मीन कैरियर और धन राशिफल
आज आपको लक्ष्यों को पूरा करने के लिए मुश्किलो का सामना करना पड़ सकता हैं। उन क्षेत्रों को देखे जहा पहले आपने कार्य नहीं किया है। अन्वेषण आप के लिए आज महत्वपूर्ण रहेगा। आपको कुछ सार्थक मिल सकता है। अगर आप अपनी नौकरी स्थानांतरण की योजना बना रहे है, तो आज का दिन काफी शुभ हो सकता है। आपको शीघ्र ही एक नई नौकरी या एक नए कार्यालय में भूमिका मिल सकती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »