20 Apr 2024, 05:30:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 20 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2020 12:18AM | Updated Date: Sep 20 2020 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क दैनिक राशिफल
इस बात की सम्भावना है कि कोई आपके आसपास आपके विचार चुराकर आने करियर में प्रगति करना चाहता है। इसीलिए किसी से बात करते हुए सावधान रहें। आपको इस समय बड़ी गंभीरता से अपने हित के बारे में सोचना है। अपने लम्बे सहकर्मी रह चुके लोगों के साथ भी अपनी जानकारियां साझी न करें। इस दौरान धीरज से काम लेंगे तो जल्दी ही अपने शुभचिंतकों को भी पहचान जायेंगे। 
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपके सामने एक ऐसी गंभीर स्थिति आ सकती है जिससे आपकी सेहत काफी प्रभावित होगी। आने वाले दिनों में होने वाली अत्यधिक थकान से बचने के लिए अपने आपको कुछ हद तक काम के दबाव से मुक्त करने की कोशिश करें। इस ऊर्जा को जोरदार वापसी के लिए बचाए रखें। किसी एक परियोजना पर हद से ज्यादा मेहनत न करें ,इससे आपको सामान्य तनाव तथा सिरदर्द हो सकता है। 
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
आज आप खुद को किसी ऐसे व्यक्ति के साथ पायेंगे जो आपके साथ बहुत दिनों से समय बिताना चाहता था और काफी समय से आपको आकर्षित करने की कोशिश कर रहा था। यह सम्बन्ध काफी गंभीर और रोमांटिक साबित हो सकता है। आपको यही तो चाहिए था। आपका दिन आज ख़ास रहेगा। इसका पूरा उपयोग करें और जैसे आप हैं बिलकुल वैसे ही रहें। 
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
शिक्षण, लेखन, पत्रकारिता और साहित्य में लगे हुए लोग आज अपने कैरियर में बड़ी सफलता का आनंद ले सकते हैं और आपको अपनी उपलब्धियों के लिए सम्मानित भी किया जा सकता है। आज का दिन शैक्षिक संस्थानों और निर्माण के कारोबार में निवेश के लिए उपयुक्त है। सामान्य रूप से आपको पिछले कुछ दिनों के तनाव को पीछे छोड़ कर एक शांत दिन का आनंद मिलेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »