19 Apr 2024, 00:35:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 18 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2020 12:12AM | Updated Date: Sep 18 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
बहुत से अच्छे मौके आपका इन्तजार कर रहे हैं लेकिन आपको उनके लिए पूरे तौर पर समर्पित कोशिशें करनी होंगी,जोकि इस समय आपके लिए कुछ मुश्किल लग रहा है। किसी ख़ास निजी समारोह के लिए इन मौकों को रोके रखना आपके लिए सही है। आप साधारणतया बहुत अच्छे हैं और इसीलिए आपके दोस्त आपसे लगाव रखते हैं। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज का दिन अपने स्वास्थ्य में सुधार और अपनी सेहत के लिए कोई दृढ संकल्प वाला कदम उठाने में बिताएं। अज आप काफी सख्त शारीरिक एक्सरसाइज वाली क्लास ज्वाइन या कोई डाइट शुरू कर सकते हैं लेकिन यह भी तय है कि आप चाहे जो सोचें, उस पर आसानी से चल पायेंगे। आप मानसिक सेहत के लिए भी सांस की एक्सरसाइज तथा योग आदि कर सकते हैं। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियां आज कम होंगी और आप इससे काफी हद तक आराम महसूस करेंगे। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
यह जरूरी है कि आप अपनी रोमांटिक लाइफ के मामले में आराम से काम लें। आप हर एक भावना के बारे में बहुत जल्दी गंभीर हो जाते हैं ,ऐसा करते रहना अब संभव नही होगा। आपको अब जरा धीमे चलना होगा। अपनी बेचैनी को रोमांस और प्यार के इजहार के पुराने तरीकों से बदल लें हालाँकि आपका दिमाग आपको सब कुछ तेजी से करने को कहेगा। प्यार भरे छोटे छोटे इशारे आपकी बात को समझाने के लिए काफी होंगे। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
कुछ समय से अपने कार्यालय में आप काफी अच्छा काम कर रहे है और ये खूबी आज आपको अपने मालिक की नजरो में काफी ऊपर उठाएगी। पदोन्नति भी आपका इतंजार कर रही है परन्तु आपके सहकर्मियों की द्वेष एवं जलन आपका मन ख़राब कर सकती है। ये आपके लिए एक मुश्किल चुनौती की तरह है और आपको इस बात का ध्यान रखना है की ये चीज़ आपके मन और मस्तिस्क पर बुरा प्रभाव न डाले। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »