वृषभ दैनिक राशिफल
एक वृद्ध व्यक्ति सोचने के लिए मजबूर करेगा। योजना बनाना और प्राथमिकताएं तय करना आपकी खासियत हैं। अपना काम करें,सब सही होगा। शांति बनाये रखें और धीरज से काम लें। कोई आपसे आज मिलने आएगा। अपनी सेहत और आराम का ख़ास ध्यान रखें। जल्द ही ऐसी वित्तीय स्थिति बन रही है जो आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगी।
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपकी सृजनात्मक शक्ति दिन –प्रतिदिन बढती ही जायेगी लेकिन इसके साथ-साथ आपका काम भी बढ़ता जाएगा। ऐसी स्थिति में आपको अरोमा थेरेपी की साथ साथ मसाज करवाकर भी खुद को आराम देना चाहिए। नियमित रूप से एक्सरसाइज आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी और इससे आप अपने दैनिक जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए शारीरिक रूप से फिट रहेंगे।
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
ग्रहों की स्थिति के कारण आपके रिश्तो में कल कुछ समस्याऐं आई थी , लेकिन आज ये समस्याऐं सुलझती हुई दिखाई देंगी। आप शांत रहेंगे और समस्या को सुलझाने में सक्षम होंगे , हालाँकि कल ये रिश्ता तनाव की परम अवस्था में था। यह एक दूसरे के प्रति अपने प्यार और प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करने का समय है।
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
आज के दिन आपको अपने सहकर्मियों के साथ सतर्कता बरतनी जरुरी है। कुछ तर्क वितर्क और विवाद के कारण आपके दफ्तर का माहौल ख़राब हो सकता है इसलिए बेफाल्तू के वाद विवाद से अपने को बचाकर रखे। आज के दिन कुछ क्षेत्रों में उच्च अधिकारीयों से आपके विचार अलग हो सकते है हालाँकि धातु या कृषि उत्पाद में निवेश आप के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।