23 Apr 2024, 18:55:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 12 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2020 12:10AM | Updated Date: Sep 12 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह दैनिक राशिफल
आज आपको ईमानदारी से काम लेना है। आज का दिन अपने काम की बारीकियों पर ध्यान देने और उन महत्वपूर्ण कामों को पूरे कर लेने के लिए भी बहुत अच्छा है जिन्हें आप कुछ समय से टाल रहे हो। आप इन नीरस रूटीन कामों को पूरा करने में आलस कर रहे हैं लेकिन एक बार आप इन्हें शुरू कर दें तो बहुत जल्दी पूरा भी कर लेंगे। 
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको आज गिरकर छोटी-मोटी चोट लग सकती है या आपको एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं। छोटी-मोटी दुर्घटना की भी आशंका है। आपको अतिरिक्त सावधानी रखनी होगी। इसके अतिरिक्त दिन में कुछ विशेष नही होगा। आप किसी से स्वास्थ्य केंद्र में मिलने जा सकते हैं। यह समय अपनी जीवनशैली में कुछ ऐसे बदलाव करने के लिए बिलकुल ठीक है जिनकी आपको लम्बे समय से जरूरत है। 
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
आज जो अकेले हैं .उनकी किस्मत उनका काफी साथ देगी। आपको अपना साथी आध्यात्मिक या खेलों से सम्बंधित जगहों पर मिल सकता है। जो पहले से किसी के साथ सम्बन्ध में हैं ,उन्हें कुछ दिनों के लिए इससे अवकाश लेकर ऐसी चीजों के लिए समय निकालना चाहिए जिसके लिए सामान्यत उन्हें समय नही मिल पाता और जो उनके मनपसंद काम हैं। कभी कभी दो लोगों को एक दूसरे के साथ की कीमत अलग रहकर समझ में आती है। 
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
आज आपको अत्यधिक खर्चो का सामना करना पड़ सकता है इसलिए नहीं की वो खर्चे दूर नहीं किये जा सकते थे बल्कि इसलिए की आप खुद उन खर्चो को करना चाहते थे। यह ठीक है की आप अपने मुश्किल समय के लिए पैसे बचाते है जो की बुद्धिमता वाला काम है लेकिन आज आप अपने या अपने किसी ख़ास व्यक्ति जो आपके बहुत निकट है के लिए किसी छोटी सी पार्टी का अयोजन कर सकते है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »