28 Mar 2024, 17:24:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 12 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2020 12:05AM | Updated Date: Sep 12 2020 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ दैनिक राशिफल
आप आज होने वाली घटनाओं के कारण और कई तरह की उलटी -सीधी सूचनाओं के कारण खुद को उलझन में फंसा हुआ अनुभव करेंगे। इस समय आपका सही मार्गदर्शन आपके मन की आवाज ही कर सकती है। जैसा आपका मन कहता है ,वैसा ही करें। इससे आपको काफी कुछ सीखने को भी मिलेगा और आप उस दिशा में आगे बढ़ पायेंगे जिस दिशा में आप बढ़ना चाहते हैं। 
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
अपने आपको धरती से जुड़े कार्यकलाप जैसे बागवानी और प्राक्रतिक दृश्यों के बीच सैर करने के लिए प्रेरित करें। आपको अपनी भावनात्मक जरूरतें पूरी करने के लिए अपने अन्दर गहरे झांकना होगा। बाहरी चीजों के ऊपर अपना ध्यान लगाकर फोकस करने की अपनी योग्यता को कम न करें। मानसिक शांति और मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए योग की प्रैक्टिस करें। 
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
आज अक दिन आपके लिए बहुत ख़ास होगा। आपको अपने मन की बात बताने का मौका मिल सकता है लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आपके मुंह से कुछ ऐसा न निकले जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। अपनी बात छोटे और अर्थपूर्ण तरीके से पूरी करें। आपको अपने पार्टनर से खुलकर बात करने के और भी मौके मिलेंगे। जो बात आपके मन में कई दिन से है , उसे सामने आने दें। 
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
छात्रों के लिए, यह किसी भी परीक्षा में उतरने लिए एक अच्छा दिन है। सफलता आपके साथ है। पेशेवरों के लिए, आपके कार्य स्थल पर एक सकारात्मक दिन होगा। लंबित मुद्दों का हल मिलेगा। अगर आपको लगता है की वेतन वृद्धि के लिए आज का दिन उपयुक्त है तो अपने उच्च अधिकारियो से बात करने का दिन आज अच्छा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »