18 Apr 2024, 11:00:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मेष' राशि के जातकों का 12 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2020 12:03AM | Updated Date: Sep 12 2020 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष दैनिक राशिफल
पिछला घटनाक्रम कुछ ऐसा रहा है कि आपका आत्मविश्वास डगमगा गया है, इसके चलते आज कोई भी काम ख़ुशी से और संतोषजनक ढंग से पूरा नही हो पायेगा। कोई ऐसा भी मिलेगा जिसकी नकारात्मक टिप्पणियों से आप और भी निराश महसूस करेंगे,लेकिन चिंता ना करें,यह अस्थायी चरण है और आप जल्दी ही अपना आत्मविश्वास वापस पा लेंगे। 
 
मेष स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपके लिए अब स्वास्थ्य सम्बन्धी मसले बहुत महत्वपूर्ण हैं। अपने मन को अपने लिए सर्वोतम फिटनेस कार्यक्रम निश्चित करने दें। आपके पास अपने सभी मनपसंद व्यंजन खाने के कई मौके आयेंगे लेकिन अब अपने खाने को लेकर काफी सावधान रहें,नही तो खाने का आनंद लेने के स्थान पर आप पाचन तन्त्र से जुडी तकलीफों को भी न्योता दे सकते हैं। 
 
मेष प्यार और संबंध राशिफल
दिन की शुरुआत में आपके और आपके पार्टनर के बीच मतभेद कुछ बढ़ सकते हैं लेकिन प्यार उनसे अधिक होने की वजह से बाद में सब कुछ ठीक हो जाएगा। शांति और अंतरंगता बनी रहेगी और दिन शांति से कट जाएगा। आप अपने प्रिय के साथ अपनी मनपसंद पिकनिक स्पॉट पर घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं। 
 
मेष कैरियर और धन राशिफल
आप अपने कार्यो को करते हुए धैर्य रखते है , पर आज आप में अधिकार की भावना रहेगी। आपको ये एहसास करने की जरूरत है की चीजे अपनी गति से आगे चलेंगी और ज्यादा पाने की चाह आपको पीछे की और धकेल सकती है। आपमें हमेशा धैर्य की भावना रही है और हमेशा से निर्धारित मार्ग की तरफ आप अग्रसर रहे है , आपको ये याद करने की जरूरत है की क्यों आप इस पथ पर आगे की और बढे थे और उसी पथ पर आगे बढ़ते रहे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »