29 Mar 2024, 14:42:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मकर' राशि के जातकों का 06 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2020 12:09AM | Updated Date: Sep 6 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मकर दैनिक राशिफल
आज चलते हुए सावधान रहें। हलकी खरोचें आ सकती हैं। न चाहते हुए भी आप किसी करीबी को बातों-बातों में नाराज कर सकते हैं। आज केवल अपने काम से ही मतलब रखना उपयुक्त रहेगा। सिनेमा या किसी और मनोरंजक कार्यकलाप में समय बिता सकते हैं। 
 
मकर स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज सेहत और ऊर्जा दोनों ही आपके मजबूत पहलू है कोई काम असंभव नही लगता और आप सब काम निश्चित समय में बिन कोई परेशानी पूरा कर लेंगे। वास्तव में ,आप इतना उर्जावान महसूस कर रहे हैं कि पिछले लम्बे समय से कोई मेहनत का काम न करने के बावजूद आप दौड़ या जिम के लिए जा सकते हैं। आपकी शारीरिक फिटनेस जीवन के एनी सभी क्षेत्रों में भी दिखाई देगी क्योंकि आप सकारात्मक उर्जा और विचारों से भरे हुए हैं। 
 
मकर प्यार और संबंध राशिफल
आपको अपने पार्टनर के धीरज की परीक्षा नही लेनी चाहिए। वो आपकी कई बातों को लम्बे समय से सहन करते आ रहे हैं और आपको खुश करने की कोशिशों पर भी आपके ठंडे मिजाज के बावजूद आपसे अच्छा व्यवहार करते रहे हैं। अगर आपको एक बार कुछ बुरा लग भी गया तो भी उन्हें माफ़ कर दें। वो खुद भी अपनी गलतियों से शर्मिन्दा हैं और कभी दुबारा ऐसी गलती नही करेंगे। 
 
मकर कैरियर और धन राशिफल
हालाँकि , आप अच्छी तरह से अपने क्षेत्र में स्थापित हैं पर आज आप अपने काम में बैचैनी महसूस कर सकते हैं। किसी चीज़ को लेकर आप में असंतोष की भावना आज आपको परेशान कर सकती है हालांकि, अभी अपनी नौकरी छोड़ने का कदम बेवकूफी भरा होगा। ये क्षणिक भावनाए हैं जिससे आप गुमराह हो सकते है इसलिए आज किसी भी प्रमुख कैरियर निर्णय लेने से बचें। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »