29 Mar 2024, 19:26:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 06 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2020 12:03AM | Updated Date: Sep 6 2020 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ दैनिक राशिफल
सामान्यत आप काफी स्पष्ट सोच रखते हैं ,लेकिन आज आप अपनी निजी समस्याओं और अपनी असुरक्षाओं से घिरे होने के कारण स्पष्ट नही सोच पायेंगे। इसलिए आज का दिन किसी नए काम को हाथ में लेने या नई साझेदारी के लिए उपयुक्त नही है। आपके आज के फैसले गलत हो सकते हैं। इसीलिए भविष्य के कार्यक्रमों की योजना आज बनाना सही नही है। आज आराम करें। 
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
और चीजों के साथ साथ संतुलित जीवन शैली भी अच्छे स्वास्थ्य से ही संभव हो पाएगी। आपको अच्छी जीवन शैली तो पसंद है लेकिन आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान नही रखते। अगर आप पूर्ण रूप से स्वस्थ नही हैं तो अच्छी जीवनशैली का आनंद भी नही ले पायेंगे Iआपको धीरे –धीरे स्वास्थ्य सम्बन्धी सब चीजों में रुचि उत्पन्न होगी Iआप ऐसे लोगों से काफी प्रभावित होंगे ,जो फिट रहने के लिए काफी मेहनत करते हैं Iधीरे धीरे यह आपके भी जीवन का भी हिस्सा बन जायेगा और इससे सकारात्मक बदलाव आयेंगे। 
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
आपका रुख अपनी लव लाइफ के प्रति काफी नरम है फिर भी आपको कई बार ऐसे स्थितियों का सामना करना पड़ जाता है जहां लोगों की बातें और भावनाएं आपको सच्ची नही लगती। आप ऐसे लोगों से बहुर प्रभावित नही होंगे। ऐसे लोगों से आपको सच्चे प्यार की उम्मीद करनी भी नही चाहिए। हाँ, वे आपके अच्छे दोस्त जरूर बन सकते हैं। 
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
एक दोस्त या एक गाइड के माध्यम से छात्रों को एक नया करियर विकल्प मिल सकता है और आप अपने करियर के रूप में इसे चुन सकते हैं पर आपको एक गहन अनुसंधान की सलाह दी जाती है। आज पेशेवरो में नई उर्जा का संचार हो सकता है। यह किसी भी परियोजना को शुरू करने के लिए एक अच्छा दिन है। सहकर्मी आपके मददगार साबित होंगे और आप एक टीम के नेता की भूमिका अच्छी तरह से निभाएंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »