20 Apr 2024, 12:51:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मिथुन' राशि के जातकों का 05 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2020 12:14AM | Updated Date: Sep 5 2020 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मिथुन दैनिक राशिफल
इस बात के लिए अधिक सोच विचार ना करें कि अप्रत्याशित घटनाएँ क्यों हो रही हैं या बहुत देर क्यों हो रही है ? ये आपके भले के लिए भी हो सकता है जिसके फायदे अभी आपको दिखाई नही दे रहे हैं। अपनी बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया प्रयोग करें। इससे आपको भी अपने रोजमर्रा के नियमित कार्यक्रम से थोड़ी राहत मिलेगी। 
 
मिथुन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप पिछले कुछ दिनों से अस्वास्थ्यकर खाना खा रहे हैं। कई बार डिनर भी बाहर हो चुका है। इन सब का नतीजा यह होगा कि आज आपको पाचन तन्त्र की परेशानी होने वाली है। अपच और पेटदर्द हो सकता है। आपको अपने खाने पर नियंत्रण करन होगा। पानी भी अधिक पीना होगा। आपको अपने दांतों की सफाई का भी बहुत ध्यान रखना होगा। 
 
मिथुन प्यार और संबंध राशिफल
आप अचानक अपने भीतर काफी आत्मविश्वास महसूस करेंगे और आपको अपने रोमांटिक सम्बन्ध के मामले में भी अपनी अलग पहचान को समझने की जरुरत है। आपको यह समझ आने लगेगा कि मर्यादित सीमाओं से वास्तव में सम्बन्ध में और मर्यादा और सम्मान आता है। आप पहली बार अपने आप से ये सीमाएं लागू करने की सोचेंगे। इस बारे में आपकी सोच काफी स्पष्ट है कि आपको अपने रिश्ते में क्या नही चाहिए ?
 
मिथुन कैरियर और धन राशिफल
आज आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है जो की आपके क्षेत्र से अलग होगा। आपको दोनों क्षेत्रो को आपस में तोलना होगा ताकि आप सही करियर का निर्णय ले सके , हालाँकि ये आपके लिए काफी चुनौतीपूर्ण होगा पर आप पूरी तरह से अपना कार्य क्षेत्र को न बदले। आप अपने परिवार या अपनी जीवन संगिनी का मत भी ले सकते है की कौन सा कार्य क्षेत्र आपके लिए उपयुक्त रहेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »