29 Mar 2024, 20:03:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मिथुन' राशि के जातकों का 04 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2020 12:09AM | Updated Date: Sep 4 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मिथुन दैनिक राशिफल
आपकी अपने पिछले समय में से किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है और यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सहायता करने और लेने में अपने पूर्वाग्रहों को आड़े ना आने दें ,इससे आपकी प्रगति के नए रास्ते खुल सकते हैं। अब कोई भी बदलाव नई सफलता ही लाएगा। 
 
मिथुन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप किसी जटिल समस्या में फंस गए लगते हैं या आज आपकी आध्यात्मिक शांति भंग होने वाली है। आज आपकी कुछ पुरानी दर्दनाक यादें ताजा होने वाली हैं। अगर आपको कुछ समस्याएं सुलझाने के लिए काउंसेलर की मदद भी लेनी पड़े तो लें। अपने सपनों पर ध्यान दें तो शायद आपको अपने कुछ सवालों के जवाब मिल जाएँ। 
 
मिथुन प्यार और संबंध राशिफल
ग्रहों की स्थिति के कारण आपके सम्बन्ध में कुछ उलझन का समय चल रहा है। पिछले कई दिनों में बहुत सारी घटनाएं हुई हैं और आपने रक्षात्मक रुख अपना लिया है जिससे आप केवल अपना सर नीचा करके शांति बनाये रखना चाहते हैं। हालाँकि ,यही वो समय है जब आपको अपने रिश्ते की गहराई को जानने के लिए अधिक आक्रामक रुख अपनाने की जरुरत है। 
 
मिथुन कैरियर और धन राशिफल
लालच आज आपके रास्ते में दिखाई देगा, लेकिन आवश्यक है की आप सही मार्ग पर चले। गलत और छोटे रास्ते अंत में आपके करियर के लिए हानिकारक हो सकते है। सही रास्ता चुनना इतना आसान नहीं होगा और ये तभी हो सकता है जब लालच आप पर हावी न हो। अगर आप अपने से यह नहीं कर सकते हैं, तो एक सच्चे शुभचिंतक की सहायता ले सकते है जो आपको मजबूत रहने में मदद करेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »