29 Mar 2024, 01:46:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'तुला' राशि के जातकों का 31 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2020 12:09AM | Updated Date: Aug 31 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तुला दैनिक राशिफल
लम्बे समय के बाद आज आपको रहत महसूस होगी। किसी महत्वपूर्ण खबर से ख़ुशी मिलेगी। यदि माता-पिता हैं तो बेटे/बेटी के लिए सुयोग्य वर मिल सकता है। किसी लंबित अदालती मामले का फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। करियर के मामले में छोटे से प्रयास से बड़ी सफलता मिलनी तय है। आज से जिन्दगी वापस पटरी पर आती दिख रही है ,प्रियजनों के साथ खुश रहें। 
 
तुला स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आपकी सेहत बहुत अच्छी रहने वाली है। आज का दिन अथलीटों और अन्य खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वालों के लिए बिलकुल उपयुक्त है और उन सबको अच्छी खासी सफलता मिलने की संभावना है। इसके अतिरिक्त आप अपने शरीर में ऊर्जा का अजबर्दस्त प्रवाह अनुभव करेंगे और आपक दिमाग भी तरोताजा और सक्रिय बना रहेगा। 
 
तुला प्यार और संबंध राशिफल
जटिलताएं आज आपके प्रेम के रिश्तों में आयेंगी। आप या आपके साथी का छोटा भाई इस में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता हैं। इसका मतलब यह नहीं है की आप अपने साथी के बारे में कुछ गलत जानेंगे बल्कि आपके साथी के व्यक्तित्व के पहलु के बारे में आपको नया जानने को मिलेगा जिसके बारे में आप अनजान थे और ये आपके रिश्ते को और मजबूती प्रदान करेगा। 
 
तुला कैरियर और धन राशिफल
आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं और सामाजिक कार्यो में भी भाग लेते रहे है। आज आपके इन गुणों की बहुत सराहना की जाएगी और उनके लिए पुरस्कार भी दिया जाएगा। आपको अपने आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के लिए अदभुत सलाह भी मिल सकती है और आप वो सब पा सकते है जो अपने बलबूते पर पाना इतना आसान नहीं था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »