28 Mar 2024, 18:08:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 30 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 30 2020 12:03AM | Updated Date: Aug 30 2020 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ दैनिक राशिफल
आपको आज भावनात्मक और वित्तीय ,दोनों तरह का नुकसान हो सकता है। हालाँकि ,आप आसानी से इससे बच भी सकते हैं अगर आप उन लोगों से दूरी बना लें जो अपने फायदे के लिए आपको जबरदस्ती इन चीजों में घसीटना चाहते हैं। आज का दिन आराम से बिताएं और अपने उन घावों को भरने की कोशिश करें जों पिछली बातों से आपको मिले हैं। 
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपकी सेहत कुल मिलकर अच्छी ही है। लेकिन जैसे जैसे काम के मामले में आपकी जिम्मेदारियां बढती जायेंगी आपको अपने स्वास्थ्य और खाने का और अधिक ख्याल रखना होगा। अपने खाने में सब तरह के विटामिन खासकर ए ,ई और सी शामिल करें। इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी। कई गिलास पानी भी पीयें। इससे आप पानी की कमी से बचेंगे और सक्रिय रह पायेंगे। 
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
आपको अपने पार्टनर के करीब आने के लिए थोडा नम्र और ख्याल रखने वाला बनना होगा। वह इस समय किसी बहुत महत्वपूर्ण मुद्दे पर काम कर रहे हैं। आपको उन्हें प्रेरणा और हिम्मत देने की जरुरत है ताकि वह आपके साथ अपनी सब बातें बाँट सके। अगर आप इस वक़्त उनका साथ देते हैं तो इससे आपके रिश्ते पर लम्बे समय तक टिकने वाला प्रभाव पड़ेगा। 
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
आज का दिन नौकरी से संबंधित कार्यो के लिए काफी अनुकूल है। आपने हमेशा से ईमानदारी और मेहनत के साथ कार्य किया है और अतीत में, हालाँकि आपको उतना फल नहीं मिला , लेकिन अब भाग्य आपके लिए स्थितियां अनुकूल करेगा। आपकी काफी सारी परियोजनाए सफलता के साथ फलित होंगी और आज का दिन अपने वरिष्ठ अधिकारियों और अपने से नीचे कार्य पद पर तैनात सहकर्मियों से प्रशंसा पाने का समय है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »