18 Apr 2024, 14:42:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 23 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2020 12:07AM | Updated Date: Aug 23 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल
अगर कुछ लोग आपको नहीं समझ पा रहें हैं तो उन्हें अपना हरेक काम समझाने में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद ना करें। वे कभी नही मानेंगे। आप काफी व्यस्त रहेंगे लेकिन आपको आने वाली जरूरतों के कारण पहले वाली योजनाओं में भी कुछ बदलाव करने पड सकते हैं। स्थिति की मांग के अनुसार कार्य करें। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
और चीजों के साथ साथ संतुलित जीवन शैली भी अच्छे स्वास्थ्य से ही संभव हो पाएगी I। आपको अच्छी जीवन शैली तो पसंद है लेकिन आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान नही रखते I। अगर आप पूर्ण रूप से स्वस्थ नही हैं तो अच्छी जीवनशैली का आनंद भी नही ले पायेंगे Iआपको धीरे –धीरे स्वास्थ्य सम्बन्धी सब चीजों में रुचि उत्पन्न होगी Iआप ऐसे लोगों से काफी प्रभावित होंगे ,जो फिट रहने के लिए काफी मेहनत करते हैं Iधीरे धीरे यह आपके भी जीवन का भी हिस्सा बन जायेगा और इससे सकारात्मक बदलाव आयेंगे। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
आप काफी संबंधों में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं और अब छोटे छोटे संबंधों से बोर हो चुके हैं। अब आपको अपने निजी दायरे में वापस आ जाना चाहिए जहां कोई झाँक भी न सके। अगर आप किसी सम्बन्ध से परेशान हो चुके हैं और इससे पूरी तरह बाहर नही निकल पा रहे तो अपने साथी को इस बारे में बताकर आप छोटा सा ब्रेक तो ले ही सकते हैं। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
आज पेशेवर मामलों में, आपको एक प्रभावशाली व्यक्ति से समर्थन मिल सकता है। उस व्यक्ति के साथ काम करते हुए, अपने काम के माध्यम से उसे प्रभावित करने के लिए कोई भी कसर न छोड़े। आप एक पदोन्नति या वेतन वृद्धि को प्राप्त करने के लिए सीढ़ी चढ़ रहे हैं। दूसरों से इसके बारे में बात करने से बचें। बस अपने काम पर ध्यान केंद्रित करे। आपका काम ही आपके बारे में बोलेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »