28 Mar 2024, 18:33:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 23 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2020 12:05AM | Updated Date: Aug 23 2020 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क दैनिक राशिफल
आज आपको अपनी आरामदायक स्थिति से बाहर आकर कुछ गंभीर प्रयास करने हैं। सावधान रहें कि बिलकुल परम्पराओं के अनुसार चलने से आपको कुछ हासिल नही होगा। गंभीर होकर प्रयास करने से ही आपको बहाव के साथ बहते रहने के स्थान पर जीवन जीने की सही भावना आएगी। यह इस समय आपको मुश्किल जरुर लगेगा ,लेकिन अगर एक बार आप यह कर गये तो आपका जीवन ही बदल जाएगा। 
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप आज काफी जोशीले और सक्रिय मूड में हैं। आप पिछले कई दिनों से छोटे मोटे खिंचाव और दर्द कि गिरफ्त में थे ,इससे आप मूडी और चिडचिडे से हो गए थे। आज आप उस साड़ी फीलिंग से मुक्ति पाकर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह अनुभव करेंगे। आप अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को गंभीरता से लेने और बेहतर जीवनशैली की ओर मुड़ने के लिए बिलकुल तैयार हैं। 
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
अगर आपको अपने तरीके और अपने पार्टनर के तरीके में से एक को चुनना पड़े तो आपके सामने एक मुश्किल स्थिति आ जायेगी लेकिन शांति बनाये रखें और किसी भी मुद्दे को लेकर अपने पार्टनर से आक्रामक तरीके से सवाल न करें। जितना प्यार वो आपसे करते हैं , उसे लौटाने की कोशिश करें और किसी और के कहे अनुसार चलने की बजाय उस मुश्किल समय की याद उन्हें दिलाएं जो आपने एक साथ काटा था। 
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
आपके व्यावसायिक कौशल में तेजी आयेगी और आप एक मजबूत भावना के साथ पेशेवर दौड़ में वापस स्थापित होंगे। आपको अपने पद और आय को एक समान या बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे और अभी तक आप अपने कार्य और पद की तुलना में काफी अल्प आय प्राप्त कर रहे थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »