28 Mar 2024, 16:30:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सपने में दिखें ये 10 चीज़े तो समझ लेना बदलने वाली है आपकी किस्मत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2020 12:15AM | Updated Date: Aug 18 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सपनों का कोई आधार नहीं होता है। मगर आध्यात्मक के अनुसार ये हमारे भविष्य का संकेत देते हैं। आज हम आपको ऐसे 10 शुभ संकेतों के बारे में बताएंगे, जिनके स्वप्न में दिखने से आप जल्द ही मालामाल बन सकते हैं।

1. अगर आपको सपने में कुम्हार घड़ा बनाते हुए दिखे तो इसे शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे मां लक्ष्मी की जल्द ही आप पर कृपा होगी। आपको अचानक धन लाभ होगा।

2. यदि आपको स्वप्न में ऊंट दिखाई दे तो इसे भी अच्छा संकेत माना जाता है। कहते हैं कि इससे आपको कार्य में सफलता मिलेगी।

3. जिन लोगों को रात्रि में सोते समय सपने में गड़ा हुआ धन दिखाई दे तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इससे मां लक्ष्मी की साक्षात आप पर कृपा दृष्टि होती है। जिसके चलते आपको जीवन में सारी सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

4. अगर सपने में कोई खुद को गंजा देखे तो इसे भी अच्छा संकेत माना जाता है। इससे व्यक्ति को अपार धन प्राप्त होता है। इससे व्यक्ति की समाज में प्रतिष्ठा भी बढ़ती है।

5. जिन लोगों को सपने में नोट दिखे तो इसे मां लक्ष्मी के आपसे प्रसन्न होने का संकेत मिलता है। माना जाता है कि इससे व्यक्ति को भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही जातक को बिना मेहनत के ही धन प्राप्त होगा।

6. अगर किसी व्यक्ति को सपने में कुएं में पानी भरा हुआ दिखे तो इसे अच्छा माना जाता है। कहते हैं कि इससे व्यक्ति के जीवन में सम्पन्नता आती है। जातक के अपने परिवार वालों से भी संबंध बेहतर बनते हैं।

7. अगर आपको सपने में कछुआ दिखे तो इसे मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिषविदों के अनुसार ऐसे स्वप्न के दिखने से व्यक्ति को अपार धन की प्राप्ति होती है, साथ ही जीवन वैभवशाली बनता हैं

8. यदि किसी को सपने में कमल का फूल दिखे या खुद को कमल के पत्तों पर भोजन करता हुआ देखे तो इसे अच्छा माना जाता है। ये अचानक से धन लाभ होने की ओर इशारा करता है।

9. अगर आपको स्वप्न में कोई पुराना मंदिर, गहने, शंख एवं कलश दिखे तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा होने पर आपको पैतृक सम्पत्ति के मिलने की संभावना रहती है।

10. अगर किसी व्यक्ति को सपने में गेहूं से लहलहाते हुए खेत या गेहूं के दाने दिखे तो इसे अच्छा संकेत माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा होने पर मां अन्नपूर्णा की आप पर असीम कृपा होगी। इससे आपके घर में कभी अन्न और धन की कमी नहीं होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »