17 Apr 2024, 03:46:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 18 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2020 12:06AM | Updated Date: Aug 18 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल
आज आप आवेगी मूड में हैं ,किसी भी काम के बारे में भली प्रकार सोचे बिना ही करने दौड़ पड़ेंगे जिसके कारण आपको कार्यस्थल पर और पारिवारिक जीवन में भी दिक्कतें आ सकती हैं। हालाँकि इस समय ऐसा कर पाना थोडा मुश्किल है , लेकिन मन को शांत रखें। आपके सामने कई अवसर एक साथ आयेंगे,आपको सोच समझकर उनमें से चुनना है। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
अगर आप अपनी खान-पान सम्बन्धी दैनिक आदतों का ध्यान रखें तो बहुत अच्छा स्वास्थ्य बनाये रख सकते हैं। दूसरी तरफ जंक फ़ूड से न केवल आपका शरीर प्रभावित होगा बल्कि आपके दिमाग पर भी इसका असर पड़ेगा जिसके कारण आप अपने फिट शरीर का आनंद नही ले पायेंगे। थोड़ी सी अधिक स्वास्थकर जीवनशैली से आप फिट शरीर की इस ख़ुशी को लम्बे समय तक बनाये रख सकेंगे। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
आप जैसा रोमांटिक पार्टनर चाहते थे, आपकी उस इच्छा में अब कुछ बदलाव आ गया है ,ऐसा आपको लगेगा। आप अभी बनावटी सा रोमांस कर रहे हैं लेकिन अब आप इसके बारे में गंभीरता से सोचना शुरू कर देंगे और रोमांस में अपने हमसफ़र को तलाश करने की कोशिश करेंगे। इससे आपको कुछ समस्याएँ हो सकती हैं क्योंकि अच्छे हमसफ़र इतनी आसानी से नही मिलते लेकिन आप इन सब चुनौतियों के लिए भावनात्मक रूप से तैयार हैं 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
उद्यम पूंजीपतियों के लिए आज का दिन शुभ हो सकता हैं! लोग आपकी विचारधारा से प्रभावित होंगे लेकिन अपनी बातो को उनके ऊपर न थोपे। हालांकि आपको धन मिलने में देरी हो सकती है परन्तु ये धन आपको मिलने की उम्मीद है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »