20 Apr 2024, 16:47:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 15 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 15 2020 12:11AM | Updated Date: Aug 15 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल
आज आप पूरा दिन थोड़े से भावुक रहेंगे। आप जो भी करेंगे पूरे मन से करेंगे और इसीलिए आपको सफलता जरुर मिलेगी। आप पिछले कुछ समय से किसी महत्वपूर्ण मुद्दे को टाल रहें हैं लेकिन आज इस मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर रखकर सुलझाने के लिए बहुत अच्छा दिन है। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको आज अपनी शारीरिक शक्ति की परीक्षा नही लेनी चाहिए लेकिन आपकी गर्दन और कमर में हल्का दर्द महसूस हो सकता है। जिनको पहले कभी कोई चोट लगी होगी या गठिया बाय से परेशान व्यक्तियों को ज्यादा तकलीफ महसूस हो सकती है। इसीलिए आज कोई अधिक शारीरिक मेहनत वाला काम न करें। आज आपको आराम करना चाहिए। आप हल्का फुल्का योग कर सकते हैं लेकिन आपको ऐसा किसी प्रशिक्षित इंस्ट्रक्टर की देखरेख में ही करना चाहिए। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
आप आज अपने पार्टनर के लिए अपना प्यार काफी खर्चीले तरीके से सार्वजनिक रूप से दिखा सकते हो। आप अपने पार्टनर की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए एक सरप्राइज पार्टी भी रख सकते हो। इन योजनाओं में छोटी मोटी बाधाएं आ सकती हैं लेकिन आपके पार्टनर को उनकी ख़ुशी में आपके शामिल होने और आपके गहरे प्यार को लेकर कोई संदेह नही रह जाएगा। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
आज आप व्ययसायी की तरह सोचेंगे और धन पर नियंत्रण रखेंगे। इसका परिणाम यह होगा की धन तो संचित होगा पर आपके परिवार के खर्चे बढ़ेंगे जिसका उत्तर आपको ढूढ़ना होगा। असुरक्षा की भावना की वजह से आप जरुरत के खर्चो पर भी लगाम लगाने की कोशिश कर सकते है। इस तरह की कृपणता की प्रवृत्ति से आपको बचना होगा क्यों की आपका धन प्रवाह सुचारू रहेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »