19 Apr 2024, 04:04:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृश्चिक' राशि के जातकों का 15 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 15 2020 12:11AM | Updated Date: Aug 15 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए विशेष हो सकता है। आपके दृष्टिकोण में आज कोई नया आयाम जुड़ेगा या आप किसी अपरिचित व्यक्ति के दृष्टिकोण से अत्यधिक प्रभावित होंगे। आपको यह सीख मिलेगी कि अपना भविष्य तय करने में तथा अपनी जिंदगी में फिलहाल चल रही समस्या से जूझने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका आप०को ही निभानी है। 
 
वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप चीजों को धीरज और तसल्ली से पूरा करते हैं लेकिन आप खुद में ऊर्जा का अचानक प्रवाह दिखाने से भी नही हिचकते। इससे आसपास सभी को अचरज ही होगा। आपकी त्वचा की भी यही प्रवृति है। एक समय तो यह बिलकुल शीशे सी साफ़ होती है और जल्दी ही फिर कील-मुंहासों से भी भर जाती है। हर रोज खूब सारा पानी पीयें। 
 
वृश्चिक प्यार और संबंध राशिफल
आपसी समझ और सहनशीलता किसी भी रिश्ते के लिए जरूरी है। आपने अपने मन में अपने पार्टनर को एक सिंहासन पर बैठा लिया है औए अब आपके लिए उसकी किसी भी गलत को स्वीकार या माफ़ करना बहुत मुश्किल हो रहा है। हालाँकि आपके अधिक सख्ती बरतने से सबके लिए मुश्किलें ही पैदा होंगी। अगर आप सचमुच में इस रिश्ते को लेकर गंभीर हैं तो आपको थोडा और सहनशील और समझदार बनना पड़ेगा। 
 
वृश्चिक कैरियर और धन राशिफल
आप समय के महत्व को जानते हैं और आप आज एक लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में काम करेंगे। आप सही रास्ते पर हैं। कड़ी मेहनत करे , सफलता आप से दूर नहीं है। आपकी वित्तीय स्थिति स्थिर है और इसलिए आप व्यापार और शेयरों में कुछ जोखिम ले सकते हैं। आय के नए अवसर आज दिखाई दे सकते हैं। आगे जाने से पहले अपने शुभचिंतकों से परामर्श करें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »