18 Apr 2024, 23:03:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सावन के आखिरी सोमवार को करें ये 6 सरल उपाय, मिलेगा मनचाहा वरदान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2020 12:29AM | Updated Date: Aug 3 2020 12:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सावन का आखिरी सोमवार 3 अगस्त को है। सावन में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है, खासतौर पर सावन के सोमवार के दिन। मान्यता है कि विधि-विधान से पूजा करने वाले भक्तों को महादेव की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त होता है। शिवपुराण में बताया गया है कि सावन के सोमवार को शिवलिंग में केवल बेलपत्र या जल अर्पित कर भी भोलेनाथ को खुश किया जा सकता है।  

1. शिव पुराण के अनुसार, भगवान शिव को चावल के दाने अर्पित करने से वह प्रसन्न होते हैं। ऐसे में सोमवार को पूजा करते समय पूजा की थाल में चावल के दाने जरुर शामिल करने चाहिए।

2. मान्यता है कि भगवान शिव को कलश शीतल जलधारा भी प्रसन्न करती है। ऐसा करने से महादेव की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त होता है।

3. शिव जी को दूध, दही, घी, शहद और गन्ने का रस प्रिय है। मान्यता है कि भगवान शिव को पूजा के दौरान यह सभी चीजें अर्पित करने से वह प्रसन्न होते हैं।

4. सावन के सोमवार को भगवान शिव को धतूरा, बेर और संतरा अर्पित करना शुभ माना गया है। कहते हैं कि ऐसा करने से महादेव प्रसन्न होते हैं।

5. मान्यता है कि शिव जी को जौ अर्पित करने से सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। इसलिए सोमवार को पूजा के दौरान जौ को शामिल करना शुभ माना जाता है।

6. मान्यता है कि शाम को शिवलिंग के सामने दीपक रखने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। कहते हैं कि ऐसा करने से धन और संपदा में बरकत होती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »