29 Mar 2024, 21:26:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

आखिर क्यों सावन के महीने मनाई जाती है नाग पंचमी, जाने क्या है इसके पीछे का रहस्य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2020 12:31AM | Updated Date: Jul 15 2020 12:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सावन के महीने में भोले के भक्त उनका पूजन करते हैं और उन्हें खुश करते हैं. वैसे इस माह की शुरुआत होते ही एक बार फिर से त्यौहारों का सिलसिला जारी हो गया है। इस महीने में दो बड़े त्यौहारों में नाग पंचमी और रक्षाबंधन शामिल है। इस बार रक्षाबंधन का त्यौहार सावन माह के अंतिम सोमवार को आने वाला है।

नाग पंचमी क्यों मनाया जाता है :

भारतीय संस्कृति के प्रमुख त्यौहारों में से एक नाग पंचमी को माना जाता है। नाग पंचमी के दिन सर्प देवता का पूजन किया जाता है। इसके अलावा नाग देवता को दूध भी पिलाया जाता है। जी दरअसल इस दौरान घरों में हर्षोल्लास मनाया जाता है।

इस दिन गेंहू, चने और सिंवई आदि को उबालकर खाना शुभ माना जाता है। ऐसा कहते हैं इस दिन नाग देवता का पूजन करने वाले व्यक्ति को भूमि खोदने का काम भी नहीं करना चाहिए क्योंकि उससे उसे नुकसान हो सकता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »