28 Mar 2024, 19:16:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 21 जून 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2020 12:13AM | Updated Date: Jun 21 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह दैनिक राशिफल
आपको आज खुद का ही चिंतन करना है। आपके जीवन में इस समय सब कुछ सही चल रहा है ,फिर भी आपको एक प्रकार की बेचैनी महसूस हो रही है जिसे आप व्यक्त नही कर पा रहे। इसका एकमात्र समाधान यह है कि आप खुद के बारे में शांत दिमाग से सोचें जिससे आपको अपनी स्थितियों को बेहतर तरीके से देखने में मदद मिलेगी और आप सही समाधान खोज पायेंगे। 
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज स्वस्थ्य सम्बन्धी छोटी समस्याओं से बचकर रहें। अगर आप समय पर ध्यान नही देंगे तो उपयुक्त सावधानी की कमी के कारण एक छोटी सी समस्या गंभीर रूप धारण कर सकती है। अगर आप अब भी स्थिति संभाल सकते हैं तो आप भविष्य में किसी भी परेशानी से तो बच ही सकते हैं। घरेलू उपाय आजमाने की बजाय अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें। आपको अपनी डाइट में बदलाव करने भी जरूरी हैं। 
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
आज आपको अपने साथी से बहुमूल्य सलाह मिल सकती है। हो सकता है , की ये आपको सुनने में अच्छा न लगे , लेकिन आप अपनी तरफ से उसे अच्छी तरह से सुनने के लिए प्रयासरत रहेंगे। यह आप के लिए काफी महत्व वाली बात हो सकती है। यह वित्तीय मामला या आपके कैरियर या आपके परिवार से संबंधित हो सकता है। आपके लिए ये जरुरी है , की इस सलाह को नजरअंदाज न करे अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। 
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
आज आपको लक्ष्यों को पूरा करने के लिए मुश्किलो का सामना करना पड़ सकता हैं। उन क्षेत्रों को देखे जहा पहले आपने कार्य नहीं किया है। अन्वेषण आप के लिए आज महत्वपूर्ण रहेगा। आपको कुछ सार्थक मिल सकता है। अगर आप अपनी नौकरी स्थानांतरण की योजना बना रहे है, तो आज का दिन काफी शुभ हो सकता है। आपको शीघ्र ही एक नई नौकरी या एक नए कार्यालय में भूमिका मिल सकती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »