19 Apr 2024, 15:32:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कुंभ' राशि के जातकों का 21 जून 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2020 12:11AM | Updated Date: Jun 21 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुंभ दैनिक राशिफल
खुशियाँ मनाने का समय है। आपके किसी करीबी की शादी है। इस जोड़े को आपसे बहुत शुभकामनाएँ मिलेंगी। अगर किसी से प्यार करते हैं तो उससे शादी के बारे में सोच सकते हैं। जो पहले से शादीशुदा हैं,उनके लिए पार्टी में मजे करने का समय है। 
 
कुंभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप एक साथ काफी कुछ करने का प्रयास कर रहे हैं और अब इसका बुरा प्रभाव आपकी सेहत पर दिखना भी शुरू हो जायेग। लगातार रातो को देर तक काम करते रहने से आप काम पर पूरा ध्यान नही लगा पायेंगे। इसका आपके स्वास्थ्य तथा करियर दोनों पर ही नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आपको स्वास्थ्यकर आदतें अपनाने की और अधिक ध्यान देना पड़ेगा। आज बहुत अच्छी नींद लेने की कोशिश करें। 
 
कुंभ प्यार और संबंध राशिफल
आप और आपके साथी के लिए आज जीत की स्थिति बनी हुई है। आपकी कामुक भावना आप पर हावी है जिसके कारण आप मजबूर है। इसी तरह की आग दूसरी तरफ भी विद्यमान है। सचेत रहे और पूछे , आप निराश नहीं लौटेंगे। सिर्फ एक छोटी सी कोमल और देखभाल वाले दृष्टिकोण की आवश्यकता है और वैसे भी आप एक समझदार साथी है। 
 
कुंभ कैरियर और धन राशिफल
शिक्षण, लेखन, पत्रकारिता और साहित्य में लगे हुए लोग आज अपने कैरियर में बड़ी सफलता का आनंद ले सकते हैं और आपको अपनी उपलब्धियों के लिए सम्मानित भी किया जा सकता है। आज का दिन शैक्षिक संस्थानों और निर्माण के कारोबार में निवेश के लिए उपयुक्त है। सामान्य रूप से आपको पिछले कुछ दिनों के तनाव को पीछे छोड़ कर एक शांत दिन का आनंद मिलेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »