28 Mar 2024, 15:37:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मकर' राशि के जातकों का 05 जून 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2020 12:10AM | Updated Date: Jun 5 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज का दिन आपके लिए बहुत व्यस्त रहेगा ,या तो आपके पास मेहमान आयेंगे या आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। इसी समय आप अपने घर का नवीकरण ,नया घर खरीदने या दूसरी जगह शिफ्ट होने के बारे में भी सोच सकते हैं। हालाँकि आप पूरा दिन बहुत व्यस्त रहेंगे,फिर भी आप दिन का हरेक पल आनंद लेंगे। 
 
मकर स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
त्वचा सम्बन्धी छोटी छोटी तकलीफों से आप परेशान हो सकते है| आज खुद को थोडा हल्का करने की योजना बनाएँ। तैलीय पदार्थों से दूर रहें.बाकी आपकी सेहत ठीक ही रहेगी। बहुत सारे पेड़ों वाली जगह पर घूमने से बचें क्योंकि आपको कोई कीड़ा काट सकता है, इससे आपकी त्वचा पर दाने उभर जायंगे आज सावधानी के तौर पर एन्टी-एलर्जिक दवा साथ रखें ,आवश्यकता पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें। 
 
मकर प्यार और संबंध राशिफल
जो अभी अकेले हैं ,उनके जीवन में एक नए सम्बन्ध की आहट सुनाई दे रही है लेकिन अहम् और दूर की न सोच पाने के चलते इस रिश्ते के आगे बढ़ने में दिक्कतें आ सकती हैं। इसके कारण आपके वर्तमान सम्बन्ध में भी परेशानियां आ सकती हैं। आपको एक कदम पीछे हटकर अपने पार्टनर को थोड़ी अधिक आजादी देनी ही चाहिए क्योंकि आप पिछले कुछ समय से उनके निजी दायरे में ज्यादा ही दखलंदाजी कर रहें हैं। 
 
मकर कैरियर और धन राशिफल
आपके कार्यस्थल पर कोई अपने घमंड में अपनी उपलब्धियों को गिना सकता है , परन्तु आप बुरा न माने क्यों की वह आपको बुरा महसूस कराना चाहता है। आपने इस अनुपात में पहले ही इन उपलब्धियों को छुआ है। वित्तीय मोर्चे पर आप को पहले ही आपकी जरुरत या उससे ज्यादा ही मिला है जिसे आप संजोके रख सकते है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »