29 Mar 2024, 08:02:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 04 जून 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2020 12:17AM | Updated Date: Jun 4 2020 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप जो भी करेंगे ,उसमे एक नई उर्जा और नया लक्ष्य दिखाई देगा। आपकी बातचीत का स्तर अविश्वसनीय रूप से बेहतर हो गया है और आप ऐसे किसी व्यक्ति से भी मिल सकते हैं जो आपकी जिंदगी को वित्तीय या आध्यात्मिक रूप से काफी प्रभावित करेगा। आप खुद को ज्यादा अच्छे से समझ पायेंगे और इससे आपको जीवन की दिशा तय करने में मदद मिलेगी। आप को इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी वर्त्तमान समस्यों को खत्म करने के लिए सोचना चाहिए। 
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको आज अपनी शारीरिक शक्ति की परीक्षा नही लेनी चाहिए लेकिन आपकी गर्दन और कमर में हल्का दर्द महसूस हो सकता है। जिनको पहले कभी कोई चोट लगी होगी या गठिया बाय से परेशान व्यक्तियों को ज्यादा तकलीफ महसूस हो सकती है। इसीलिए आज कोई अधिक शारीरिक मेहनत वाला काम न करें। आज आपको आराम करना चाहिए। आप हल्का फुल्का योग कर सकते हैं लेकिन आपको ऐसा किसी प्रशिक्षित इंस्ट्रक्टर की देखरेख में ही करना चाहिए। 
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
आप जिस तरीके से रोमांटिक महसूस कर रहे हैं उससे खुद आपको भी अचरज होगा। आज तो संभावना यह है कि आप ऐसे बोल्ड तरीके से व्यवहार करेंगे जैसे आप सामान्य तौर पर कभी नही करते। इससे सभी को अचरज होगा। आपके पार्टनर भी चौंक तो जायेंगे लेकिन खुश होंगे। लम्बी रोमांटिक सैर पर जाकर एक साथ समय बिताकर इस मौके का पूरा फायदा उठायें। 
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
आप अपने कार्य स्थल की जिंदगी में अपने आप को फंसा हुआ महसूस करेंगे। आपने अपने लिए उस कार्य क्षेत्र या करियर की कल्पना नहीं की थी जिसमे आप अभी कार्य कर रहे है। आप अपने जुनून को पाने के लिए अचानक अपनी नौकरी का त्याग कर सकते है , हालाँकि ग्रहो के विपरीत प्रभाव के कारण ये समय निर्णय लेने का नहीं है। आपके वित्त एवं धन की स्थिति में अचानक परिवर्तन आ सकता है
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »