29 Mar 2024, 20:37:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का आज का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2020 12:10AM | Updated Date: Apr 7 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप बहुत अच्छे निर्णायक हैं और सब चीजों का आसानी से विश्लेष्ण कर लेते हैं। आज आपको अपनी इस विशेषता के लिए खूब तारीफ मिलेगी। लोग अच्छी तरह काम करने के लिए आपकी और देखेंगे और आपसे सीखेंगे। आपको किसी खतरनाक जगह पर यात्रा करने की जरूरत सम्बन्धी सूचना मिलेगी। घबराएं नही,यह यात्रा छोटी सी होगी। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
अगर आप पिछले कई दिन से हो रही पेट की समस्याओं और अन्य तकलीफों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको बिना सोचे समझे कुछ भी खाना बंद करना होगा। नियमित और अच्छा डाइट कार्यक्रम बनाकर उसपर चलने से आप कुछ ही दिन में ठीक हो सकते हैं लेकिन आप इस बात की उपेक्षा करते रहे हैं। अब यह जरूरी हो गया है कि आप स्वास्थ्यकर भोजन और जीवनशैली अपनाने की ओर गंभीरतापूर्वक ध्यान दें। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
ये समय हल्के-फुल्के मनोरंजन के लिए है। आज का दिन प्रेम और अपने साथी के साथ मज़ा करने के लिए अति उत्तम है। हालाँकि आपकी चिंताओं का अंत नहीं होगा परन्तु ये खुश नुमा पल आपको थोड़ी देर के लिए आपको परेशानियों से दूर ले जाएंगे क्यों की आप इस समय को ख़ुशी से बिताएंगे। जो लोग अकेले है उन्हें सामाजिक समारोह में संभावित दीर्घकालिक भागीदार की प्राप्ति हो सकती है। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
आज कई कार्य क्षेत्र के सुनहरे अवसर आपका दरवाजा खटखटायेंगे। आज आपको पदोनत्ति का सन्देश मिल सकता है या नौकरी क्षेत्र में बदलाव के भी आसार है जिसके लिए आप काफी समय से प्रयासरत थे। आपको ऐसी जगह से सहायता मिल सकती है जिस जगह से आपने कल्पना भी नहीं की थी जो की आपको प्रसन्नता से अभिभूत कर सकती है। आपको ऐसी जगह से भी सहायता मिल सकती है जिसकी आपने कभी सहायता की हो। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »