20 Apr 2024, 13:26:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

धनवान होते हैं ऐसे लोग जिनके शरीर पर होते है ऐसे तिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2020 12:21AM | Updated Date: Apr 6 2020 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नाभि के आस-पास मौजूद तिल
समुद्रशास्त्र में पेट पर मौजूद तिल को शुभ नहीं माना जाता है। यह व्यक्ति के दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है। ऐसे व्यक्ति भोजन के शौकीन होते हैं, लेकिन तिल अगर नाभि के आस-पास हो तब व्यक्ति को धन समृद्धि की प्राप्ति होती है। अगर आपके नाभि के आस-पास तिल है तो आप बहुत भाग्याशाली है और आपको धन की कभी भी कमी नहीं रहती है।
 
पीठ पर मौजूद तिल
पीठ पर मौजूद तिल व्यक्ति के रोमांटिक होने के साथ ही धनवान होने का सूचक होता है। ऐसा व्यक्ति खूब कमाता है और खूब खर्चा करता है। ऐसे व्यक्तियों को धन की कभी भी कमी नहीं रहती है और ये अपने प्रमी पर खर्चा भी बहुत करते हैं।
 
पैर के अंगूठे पर तिल
पैर के अंगूठे पर तिल होने का मतलब है कि आप समाज में प्रतिष्ठित और संपन्न व्यक्ति होंगे। ऐसे लोगों काफी धनवान होने के साथ उदार दिल वाले व्यक्ति होते हैं।
 
भौंह के मध्य में खाली स्थान के बीच में तिल
भौंह के मध्य में खाली स्थान के बीच में तिल का होना बहुत ही शुभ माना गया है। यह दांपत्य जीवन के अलावा धन धान्य के लिए भी बढिया माना गया है। ऐसे लोगों का दांपत्य जीवन सुखमय रहता है और जीवन में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रहती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »