29 Mar 2024, 01:34:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 06 अप्रैल 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2020 12:09AM | Updated Date: Apr 6 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अपनी आँखें खुली रखें ,आज आपकी मुलाकात अपने सपनों के साथी से हो सकती है। प्रेम पाने की सम्भावना आज प्रबल है। हालाँकि अलग से अंदाज के कारण उसे पहचानना मुश्किल हो सकता है। आज आपको किसी अप्रत्याशित व्यक्ति से उपहार भी मिल सकता है। कुल मिलकर आज का दिन आपके लिए घटनाओं से भरा रहेगा। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज अपनी सेहत का विशेष निरिक्षण करें। आप पिछले कुछ समय से कई जरूरी मिनरल और पर्याप्त तरल पदार्थ नही ले रहे हैं। इसने वास्तव में आपकी सेहत को नुक्सान ही पहुंचाया है,चाहे आपको इसका पता भी न चला हो। आज आप सम्पूर्ण स्वास्थ्य जांच के लिए जा सकते हैं। इसके परिणामों को चेतावनी के तौर पर लें और खुद में सुधार लायें। आप शायद अभी भी खुद को स्वस्थ महसूस कर रहे हों लेकिन यह सच नही है। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
निजी जीवन में पार्टनर शिप में काम करने की योग्यता आपको अपने प्रोफेशनल जीवन में भी बहुत काम आने वाली है। आप और आपके पार्टनर मिल जुलकर जो भी काम करेंगे चाहे वह प्यार हो या बिज़नेस, आपको खूब सफलता मिलेगी। आप दोनों को एक दुसरे की खूबियों और कमियों की बहुत अच्छी समझ है और आपकी आपस में खूब बनती है। हमेशा ऐसे ही बने रहें। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
घर्षण एवं विचारो की असमानता आप और आपके साथी के बीच विकसित होने की संभावना है, लेकिन आपको अपने विचारो से नहीं हटना है और उसी के साथ रहना है , लेकिन आप चिंता न करे क्यों कि ये स्थिति एक स्थायी मनमुटाव को जन्म नहीं देगी। हालाँकि आपके साथी के साथ आपका थोड़ा मनमुटाव हो सकता है , लेकिन जब ये पता चलेगा की जो आपने किया वह आपने सही सोच कर किया था तो आपको अपने साथी से और अधिक सम्मान मिलेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »